ज़िला चंबा में 28931 बच्चों को 1495 आंगनबाड़ी केंद्रों से मिल रहा है पूरक पोषाहार 

by
एएम नाथ। चम्बा :   स्वस्थ एवं सुपोषित बचपन नौनिहालों  के भविष्य  को एक मजबूत नीव  प्रदान करता है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक तथा  भावनात्मक विकास  के लिए आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
 
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाल कुपोषण पर अंकुश लगाने के लिए  आंगनबाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के साथ बाल विकास सेवाओं के विस्तार को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास राकेश कुमार  बताते हैं कि समेकित बाल विकास सेवाएं कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षी ज़िला चंबा में 1495 आंगनबाड़ी  केंद्रों के माध्यम से 6 वर्ष तक की आयु के 28931 बच्चों को वर्तमान में पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ज़िला में 7538 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं  तथा 14 से 18 वर्ष तक की 17155  किशोरियों को विशेष पोषाहार कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास  के लिए ज़िला में एक सौ आंगनबाड़ी   केंद्रों  को  सक्षम आंगनबाड़ी   केंद्रों  के रूप में स्तरोन्नत किया गया है। इसके तहत बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत 21 आंगनबाड़ी केंद्रों  को शामिल किया गया है। इसी तरह बाल विकास परियोजना सलूणी के 20,बाल विकास परियोजना  मेहला के 20,बाल विकास परियोजना तीसा के 14 तथा बाल विकास परियोजना  भट्टीयात के तहत 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है।
वह बताते हैं कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों    के तहत आधारभूत संरचना से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। वर्तमान में  सभी सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए आरओ वॉटर प्यूरीफायर स्थापित के साथ 90  केंद्र परिसरों में पोषण वाटिका तथा 65 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन में वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था भी  सुनिश्चित बनाई गई है।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चंबा ज़िला में 1495 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 वर्ष तक की आयु के 28931 बच्चों को वर्तमान में पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके तहत बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत 4209, बाल विकास परियोजना सलूणी के तहत 5279, बाल विकास परियोजना  मेहला के तहत 4852, बाल विकास परियोजना तीसा के अंतर्गत 6533,  बाल विकास परियोजना भट्टीयात  के तहत  5317, बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत 1960 तथा बाल विकास परियोजना पांगी  के  तहत 779  बच्चों को पूरक  पोषाहार के रूप में  राजमाह-चावल, मीठा एवं नमकीन दलिया, खिचड़ी, काले चने, मीठी सेवइयां, बाजरा और औट के बिस्कुट इत्यादि  उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि की अर्पित : युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : शहीद दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वाेच्च बलिदान को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये खबर आपको चौंका देगी – NEET UG परीक्षा में रैंक 1 लाने वाले ने क्यों की फांसी लगाकर आत्महत्या

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में AIR-1 रैंक हासिल करने वाले नवदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवक को तेजधार हथियारों से काट कर मार डाला , दूसरे को मारी गोली, गंभीर घायल – एक अज्ञात सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव अलीपुर में कल देर रात करीव एक दर्जन युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर काट कर एक युवक की हत्या कर दी और एक को गोली मार गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिकॉर्ड अंतर से कमल खिले और प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दें : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कंगना को चुनावी मैदान में उतारा है।  इस...
Translate »
error: Content is protected !!