चार माह में पाँच जिले हेलिपोर्ट नेटवर्क से जुड़ेंगे, 2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनेगा हिमाचल: सीएम सुक्खू

by

हेलिपोर्ट नेटवर्क से बदलेगी हिमाचल की कनेक्टिविटी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बेहतर संपर्क और मजबूत आधारभूत ढाँचे से समृद्ध बनेगा हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को हेलिपोर्ट नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले चार महीनों के भीतर प्रदेश के पाँच जिले हेलिपोर्ट सुविधा से जुड़ जाएंगे, जिससे राज्य में हवाई संपर्क को नई गति मिलेगी और लोगों के आवागमन के साथ पर्यटन एवं निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलिपोर्ट नेटवर्क के विस्तार से विशेष रूप से चंडीगढ़-शिमला और चंडीगढ़-पालमपुर के बीच यात्रा अधिक सुगम, तेज और सुविधाजनक होगी। इससे दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच आसान बनेगी तथा आपातकालीन सेवाओं, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह बात TiE Leadership Conclave के मंच से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत ढाँचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। सड़क, हवाई संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे निवेश से प्रदेश के संतुलित विकास को गति मिलेगी। उनका कहना था कि बेहतर संपर्क व्यवस्था किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार होती है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि उन्हें विकास और रोजगार से जोड़ना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश-अनुकूल वातावरण और संसाधनों के प्रभावी उपयोग से हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी विश्वास के साथ उन्होंने TiE Leadership Conclave के मंच से यह संकल्प दोहराया है कि वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और विकास की इस यात्रा में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि समृद्ध, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील हिमाचल का सपना साकार हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

विद्यालय की छात्रा इच्छा कपलेश ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए बी बी एन, 17 अप्रैल (तारा) : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी ने हर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय : 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर

पंजाब में सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। सिखों के 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई कि दुल्हनें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ ये क्रिकेटर, ऑटोबायोग्राफी में इस देश की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी

वेस्टइंडीज टीम की एक समय क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी. 1970-90 के दशक में इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजों की फौज थी. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, कर्टली एम्ब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स जैसे...
Translate »
error: Content is protected !!