उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

by

मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि

चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 1 अगस्त को करेंगे विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण

एएम नाथ। चंबा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री 31 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।
उपमुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 31 जुलाई को दोपहर बनीखेत पहुंचेंगे, यहां उनका संक्षिप्त ठहराव रहेगा। इसके उपरांत वह सायं 5 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।
मुकेश अग्निहोत्री 1 अगस्त को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
उपमुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में अग्निशमन व्यवस्था के सुधार कार्य की आधारशिला रखने के पश्चात 11:30 बजे ग्राम पंचायत साच में पेयजल योजना साच-परेल-सुल्तानपुर के संवर्धन कार्य का उद्घाटन करेंगे।
मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 1 बजे भाला में बहाव सिंचाई योजना भाला-टिपरी-चलेरा का भूमि पूजन करने के पश्चात दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत साहू में बहाव सिंचाई योजना के पुनर्निर्माण (रीमॉडलिंग) कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। उपमुख्यमंत्री दोपहर बाद जिला ऊना के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और क्लास फोर कर्मचारियों को रिलीव करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा

16 जून की महा रैली को क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन का पूर्ण समर्थन पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 11 जून ।  क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यू.टी. चंडीगढ़ (रजि. नं. 638) की मुख्य कार्यकारिणी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मी 25 वर्षीय युवक की मौत….घर में मिला फंदे पर लटका

एएम नाथ। सुंदरनगर । जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में बिजली बोर्ड में पार्ट-टाइम काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को उसके स्वजन घर के कमरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मां त्रोकड़ावाली ; पत्थर फाड़कर प्रकट हुई थी मां की दिव्य मूर्ति

हर वर्ष भाद्रपद कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को होता है भव्य जाग का आयोजन एएम नाथ । मंडी।  हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहाँ हर पर्वत, हर घाटी और हर क्षेत्र में कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरसेटी ने 32 महिलाओं को सिखाई मशरूम की खेती

एएम नाथ।  हमीरपुर, 26 सितंबर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर का मशरूम खेती पर दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इसमें 32 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया। समापन...
Translate »
error: Content is protected !!