उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री संग एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में हुए शामिल : चिट्टे के खिलाफ जागरूकता के साथ तस्करों पर कार्रवाई भी जारी रहेगी: मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल। / एएम नाथ। ऊना, 16 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में शामिल हुए। इंदिरा स्टेडियम से बस स्टैंड तक आयोजित इस वॉकथॉन में 35 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें जिला भर के स्कूलों के बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही। स्कूलों के बच्चों के साथ कॉलेजों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इसमें भाग लिया।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम चल रही है। चिट्टा केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की समस्या है। बाहर से होने वाली इसकी सप्लाई के कारण इसका प्रकोप प्रदेश के हर कोने तक पहुंच गया है। ऐसे में बच्चों और युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऊना में आयोजित वॉकथॉन के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को चिट्टे से दूर रहने का संदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार जागरूकता के साथ-साथ चिट्टे के तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। तस्करी में संलिप्त लोगों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। चिट्टे से जुड़े मामलों में दो दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं, नशे का सेवन करने वालों को चिट्टा छोड़ने में मदद देने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है।
पंचायतों को भी अभियान से जोड़ा, सूचना देने वालों की पहचान रखी जा रही गुप्त
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की लड़ाई है। हिमाचल पुलिस तस्करों के खिलाफ अच्छा काम कर रही है। इस अभियान में पंचायतों को भी शामिल किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टे की तस्करी में महिलाओं और लड़कियों की संलिप्तता के मामले भी सामने आ रहे हैं, इसलिए समाज के हर वर्ग को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों और केंद्र के साथ समन्वय कर संयुक्त अभियान भी चलाए जा रहे हैं। चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए कानून में आवश्यक संशोधनों पर भी काम किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री से भी मुलाकात कर चर्चा की गई है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल को चिट्टा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा और इसके साथ ही तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में हजारों बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से बड़ा संदेश गया है। सरकार हर वर्ग को साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले टैक्सी एवं ट्रक आपरेेटर्स : मुख्यमंत्री ने मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा देने का दिया आश्वासन

एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 अप्रैल: एटीएस (आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) मामले को लेकर बस, टैक्सी एवं ट्रक आॅपरेटर्स की मांगों के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुलाकात की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 को बल्ह के घौड़ में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

मंडी 19 जनवरी । मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घोैड़ के खेल मैदान में 20 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कई राजनीति में बड़ा मोड़ : पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा फूंकेंगे ‘तीसरे विकल्प’ का शखानंद

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति में अब एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. राम लाल मारकंडा ने प्रदेश में एक...
Translate »
error: Content is protected !!