69 सरकारी स्कूलों में कॉमर्स बंद : 7 जिलों के कई स्कूलों में साइंस स्ट्रीम भी खत्म

by
हिमाचल प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम को बंद कर दिया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा निदेशालय ने 69 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कॉमर्स स्ट्रीम को बंद करने का निर्णय लिया है।
यह कदम इन स्कूलों में इस स्ट्रीम में शून्य प्रवेश (जीरो एनरोलमेंट) के चलते उठाया गया है। हालांकि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कॉमर्स स्ट्रीम को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत के. शर्मा द्वारा 16 जनवरी 2025 को जारी किए गए आदेश में 69 सरकारी स्कूलों से कॉमर्स स्ट्रीम को हटाने की स्वीकृति दी गई थी। अब पुनर्विचार के बाद यह तय किया गया है कि केवल काजा स्कूल में ही यह जारी रहेगा। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
62 सरकारी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम भी बंद
शिक्षा विभाग ने साइंस स्ट्रीम को भी कई स्कूलों में समाप्त कर दिया है। विभाग के अनुसार 62 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में साइंस स्ट्रीम को भी बंद कर दिया गया है। इस निर्णय के पीछे इन स्कूलों में साइंस स्ट्रीम में नामांकन की कमी मुख्य कारण बताया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन 62 स्कूलों में साइंस स्ट्रीम बंद किया गया है, उनमें बिलासपुर जिले में 1, चंबा में 7, कुल्लू में 2, किन्नौर में 4, मंडी में 10, शिमला में 20 और सिरमौर में 18 स्कूल शामिल हैं।
विभाग ने इन स्कूलों में कार्यरत प्रयोगशाला परिचारकों (लैब अटेंडेंट्स) के स्थानांतरण और समायोजन का भी आदेश दिया है। अब इन कर्मचारियों को उन सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को दी पोषण व माहवारी के दौरान फैली भ्रान्तियों की जानकारी : मसरूण्ड पंचायत में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत मसरूण्ड ब्लाक चम्बा में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोषक फल और सब्जियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोग्य रहने के लिए योग को बनाए जीवन का हिस्सा- कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, 21 जून : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग शिविर में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तोरुल एस रवीश ने DC कुल्लु का संभाला कार्यभार

कुल्लू 2 फरवरी :  2016 बैच की आईएएस अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण योजनाओं...
हिमाचल प्रदेश

औट में हरियाणा से आए चार दोस्त भिड़े…..तीनों ने मिलकर चौथे को जमकर पीटा, कान भी काटा

एएम नाथ। मंडी : हरियाणा के चार दोस्त कुल्लू की खुबसूरती निहारने के लिए एक गाड़ी में सवार होकर पहुंच तो गए, लेकिन फिर नशे में धुत्त होकर एक को पीट-पीट कर अधमरा कर...
Translate »
error: Content is protected !!