बल्क ड्रग पार्क के काम में तेजी लाएं, तय समय सीमा में पूरा करें कार्य : हर्षवर्धन चौहान

by

उद्योग मंत्री ने 15वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक में विभागों को दिए निर्देश, प्रमुख फार्मा कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने पर जोर

एएम नाथ।  शिमला, 16 सितंबर। हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 15वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने संबंधित विभागों को बल्क ड्रग पार्क से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी सभी गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

उन्होंने बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी टेंडरों का जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यों की नियमित निगरानी और लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

फार्मा कंपनियों से जल्द होगी चर्चा

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल में दवा निर्माण क्षेत्र को मजबूती देने और राज्य में निवेश का अनुकूल माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क में निवेश की संभावनाओं को लेकर जल्द ही प्रमुख दवा निर्माण कंपनियों के साथ चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियों को परियोजना से जोड़ना औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

बैठक में बल्क ड्रग पार्क के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मामलों और संबंधित विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। मंत्री ने अधिकारियों को नियमित समन्वय बनाए रखते हुए परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में उद्योग विभाग की प्रधान सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव वित्त विजयवर्धन, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा, भारत सरकार के फार्मास्युटिकल्स विभाग के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के आपदा प्रवाहित क्षेत्र का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया दौरा

पूरे प्रदेश में फिर से आपदा का दौर, जनजीवन अस्त- व्यस्त एएम नाथ। मण्डी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की इज्जत : सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार ..दोनों की साइट पर हुई थी दोस्ती

फरीदाबाद ।  फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी- पधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2.244 किलो चरस जब्त

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पधर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि और सहायक कार्यों पर आधारित संगोष्ठी एवं उन्नत किसान, सफल किसान सम्मान समारोह : उन्नत कृषि किसानों की बेहतर आर्थिकी का आधार – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि के साथ-साथ उन्नत कृषि ही किसानों की...
Translate »
error: Content is protected !!