नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश में तेजी लाने का मामला केंद्र के समक्ष उठाएगी सरकार, परिवार से मिले CM सुक्खू

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 सितंबर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश के लिए सरकार से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

परिजनों ने बताया कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से सुखविंदर रतन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिवार बेहद चिंतित है।

मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी तलाश के प्रयासों में तेजी लाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि सुखविंदर रतन के बारे में जल्द से जल्द जानकारी हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में परिवार को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का भी भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, सुखविंदर रतन नेपाल में 216 मेगावाट की अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह 26 अगस्त को क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं। परिवार लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आटीपीसीआर रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है ऊना की जनता : जोशी

ऊना :  हिमाचल की जयराम भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है और भाजपा के मुख्यमन्त्री व मन्त्री हवाओं में वाते करते झूठी लोकपिंयता हासिल करने कर प्रयास कर रहे हैं वल्कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा में वरदान सिद्ध होगा उत्कृष्टता केन्द्र – डाॅ. शांडिल

कण्डाघाट :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त तथा रोज़गारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सुंदरनगर, 26 मार्च :  राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक : जिलाधीश ने सैनिक सदनों के निर्माण एवं सुधार कार्यों में हर संभव मदद का दिया भरोसा

मंडी, 9 जनवरी। जिलाधीश एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मंडी के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने कहा कि प्रशासन जिले में सैनिक सदनों व कैंटीन विस्तार केंद्रों के निर्माण एवं सुधार कार्यों में हरसंभव मदद...
Translate »
error: Content is protected !!