शिलाई में पेड़ों की ‘अवैध’ कटाई : भाजपा विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया

by

शिमला, 19 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में पेड़ों की ”अवैध” कटाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे 300 से अधिक चीड़ के पेड़ काट दिए गए।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने ”कांग्रेस हटाओ माफिया भगाओ, कमीशनखोरी बंद करो जनता का पैसा बचाओ” जैसे नारों वाली तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए।

शिलाई में सैकड़ों चीड़ के पेड़ों की कथित अवैध कटाई को ”गंभीर मामला” बताते हुए ठाकुर ने कहा कि दिन दहाड़े जिस तरह से पेड़ों को काटा गया है उससे स्पष्ट तौर पर पूरी घटना में राजनीतिक संरक्षण की बू आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे एक कांग्रेस नेता का हाथ है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि 25 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी लेकिन एसडीएम कार्यालय, थाना और वन रेंज कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक निजी जमीन पर 300 से अधिक पेड़ काट दिए गए।

शिलाई क्षेत्र के पर्यावरण कार्यकर्ता नाथूराम चौहान ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक संरक्षण के तहत शिलाई में बड़ी संख्या में पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई और इंटरनेट पर पेड़ों की कटाई के कथित वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

इससे पूर्व ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया था कि इस मामले में राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है और जांच को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में नैतिक साहस है तो उसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने बकाया राशि सत्यापन एवं समायोजन के लिए विशेष सार्वजनिक शिविर की घोषणा की

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के आवंटियों और हस्तांतरणधारकों को बकाया राशि (Outstanding Dues) के सत्यापन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम पर जोर : सड़क हादसा पीड़ितों को 1.50 लाख तक मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश

स्कूल वाहनों, बिना हेलमेट चालकों और अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई एएम नाथ। चम्बा : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक रविवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलवामा अटैक की प्लानिंग, सेना की मूवमेंट की जानकारी, गाजियाबाद के गद्दारों का खुला राज, आका निकला ISI

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से पकड़े गए 6 संदिग्धों से हुई पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सभी संदिग्ध आईएसआई की एक बड़ी साजिश के हिस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य संग्राहलय की टीम करेगी शोघी में मिले कंकाल की जांच : DC अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी

रोहित भदसाली।  शिमला 27 सितंबर – शोघी पंचायत में भवन निर्माण के लिए की जा रही जमीन खोदाई के दौरान कंकाल मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश आज...
Translate »
error: Content is protected !!