कान पर सर ने 15 थप्पड़ मारे…..पापा! -टीचर पर लगा नाबालिग छात्रा की पिटाई का आरोप

by
बरठीं (बिलासपुर): हिमाचल के बिलासपुर जिले के राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में एक अध्यापक पर सातवीं कक्षा की छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगा है। बच्ची के पिता का आरोप है कि पिटाई से बच्ची के कान में सूजन आ गई है।
उन्होंने इस संबंध में चाइल्डलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है। बच्ची के पिता ने शिकायत में कहा कि सोमवार शाम उनकी बेटी स्कूल से घर आई, तो कान में दर्द होने की बात कही। उसने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापक ने उसकी पिटाई की है। बच्ची ने आरोप लगाया कि अध्यापक ने उसके कान पर करीब 15 थप्पड़ मारे। वह बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए। वहां डॉक्टर ने बताया कि उसके कान में सूजन आ गई है। वहीं, अध्यापक पर इससे पूर्व दो-तीन बार बच्चों की पिटाई करने का आरोप लगा था, जिसकी कार्रवाई स्कूल के रजिस्टर में दर्ज है। स्कूल प्रबंधन ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया था।
स्कूल प्रशासन ने दोनों पक्षों में समझौता करवाने का प्रयास  किया। हालांकि, बच्ची के अभिभावक समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। इस पर चाइल्डलाइन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चाइल्डलाइन की पर्यवेक्षक रीना कुमारी व अनुपमा मंगलवार को स्कूल आईं। रीना व अनुपमा ने बताया कि बच्ची, उसके स्वजन व आरोपित अध्यापक के बयान लिए हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 छात्रा की पिटाईकी ‘नहीं :  वहीं, इस मामले में आरोपित शिक्षक का बयान भी सामने आया है। सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापक राकेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को बच्चों को टेस्ट था। उस दौरान कक्षा के सभी बच्चों को डांटा था लेकिन छात्रा की पिटाई नहीं की। हालांकि, स्वजनों की शिकायत के आधार पर चाइल्डलाइन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

28 और 29 नवंबर को आयोजित होंगी राजस्व लोक अदालतें : जिला राजस्व अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक माह के अंतिम दो कार्य दिवस को राजस्व लोक अदालत के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 साल की बच्ची से रेप : अपने घर ले गया बहला फुसलाकर

रोहित जसवाल : कुमारसैन :  13 वर्षीय बच्ची से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक बच्ची को बहला फुसलाकर घर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता की मिसाल बना बद्दी का रक्तदान शिविर ….50वीं बार रक्तदाता बने जनप्रतिनिधि

बद्दी में गद्दी समुदाय का पाँचवां रक्तदान शिविर, विधायक डॉ. जनक राज ने किया शुभारम्भ एएम नाथ। सोलन :  बद्दी में गद्दी समुदाय के सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित पाँचवें रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भरमौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही….कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मनाली में हाल ही में हुई बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है ब्यास नदी के उफान पर आने...
Translate »
error: Content is protected !!