13 साल की बच्ची से रेप : अपने घर ले गया बहला फुसलाकर

by

रोहित जसवाल : कुमारसैन :  13 वर्षीय बच्ची से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक बच्ची को बहला फुसलाकर घर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां ने पुलिस थाना कुमारसैन में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि वह मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं, लेकिन काफी वर्षों से शिमला के कुमारसैन के ओडी में रह रहे हैं।

                           महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने घर डिगाधार ले गया जहां उसने उसके साथ रेप किया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी दीपक कुमार उनकी बेटी से रेप किया है। आरोपी युवक भी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य – संजय अवस्थी

संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला 29 जून – मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा : केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो छोड़ रहेपार्टी

आम आदमी पार्टी  नेता अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार (18 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया |तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 5 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!