करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

by
एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार अब 11 और 12 सितम्बर, 2025 को एसडीएम कार्यालय करसोग में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, साक्षात्कार की तिथि 05 और 06 सितम्बर, 2025 निर्धारित की गई, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश और आपदा के दृष्टिगत साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है।
उन्होंने बताया कि अब साक्षात्कार 11 और 12 सितंबर, 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि को साक्षात्कार के समय व्यक्तिगत रूप से वांछित मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को किया याद

संतोषगढ़ : सनोली मजारा गाँव में शहीद-ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने अन्य पदाधिकारियों सहित न फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को याद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिश्नोई गैंग’ के गुर्गों को पुलिस ने किया पीछा : गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार

अरुण दीवान। जालंधर  : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने  ‘बिश्नोई गैंग’ के दो साथियों को नाटकीय ढंग से पीछा करने और गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संदिग्धों से तीन हथियार...
हिमाचल प्रदेश

यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मातृ शक्ति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मातृ शक्ति बीमा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2000-01 से आरम्भ की गई माँग पर आधारित योजना है जिसका मूल उद्देश्य निर्धनता की...
Translate »
error: Content is protected !!