ज़िला चम्बा में कुल 4 लाख 1 हजार 168 मतदाता अंतिम प्रकाशन के बाद पंजीकृत :फोटोयुक्त मतदाता सूची-2024 अंतिम रूप से प्रकाशित – DC अपूर्व देवगन

by
12 जनवरी तक नि:शुल्क की जा सकती है नाम पंजीकरण की पुष्टि
एएम नाथ। चम्बा, 8 जनवरी :
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला चम्बा के पांचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा, 4-डलहौजी तथा 5- भटियात में प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 1 जनवरी 2024 को अहर्ता तिथि के आधार पर 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक करवाया गया था।
उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2024 को इस मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन हो चुका है। मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन के बाद अब जिला चम्बा के कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 1 हजार 168 हो गयी है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 403 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 97 हजार 765 है।
अपूर्व देवगन ने बताया कि अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची सभी मतदान केन्द्रों पर 12 जनवरी 2024 तक निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों( ए.डी.एम/एस.डी.एम) सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कार्यालयों में तथा मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास यह फोटोयुक्त मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी।
इस अवधि के दौरान समस्त युवाओं विशेषतयः 18 वर्ष आयु वर्ग के व उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में नाम पंजीकृत होने की पुष्टि कर लें और यदि नाम छूट गया हो तो उसके लिए फार्म -6 भरकर पासपोर्ट साईज फोटो व जन्म तिथि प्रमाण पत्र सहित सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों( ए.डी.एम,/ एस.डी.एम),सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कार्यालयों में अथवा अपने केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारियों के पास जमा करवायें।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में कोई भी व्यक्त्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय इन्टरनेट वेबसाईट “http://ceohimachal.nic.in” में हिमाचल प्रदेश की मतदाता सूचियां शीर्षक पर कर सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 प्रिंसिपलों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने डिप्टी डायरेक्टर बनाया

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रिंसिपलों को उनके वर्तमान वेतनमान में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का DC राघव शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ ऊना, 20 सितम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुशी की लहर है आई, गांव-गांव और शहर-शहर है छाई’ गीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक

दून : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से आज हिम सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुघार कनैता तथा ग्राम पंचायत दाड़वा के लोगों को सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को हक दिलाने में दिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा – सीपीएस राम कुमार

सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर ने आयोजित किया वार्षिक समारोह ऊना, 21 मई – किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर द्वारा गांव पंजावर (ढकिक्यां) में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!