उपायुक्त ने सर्दियों और सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊना जिले में सर्दियों और सूखे से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे सर्दियों के मौसम में कमजोर वर्गों विशेषकर बेघर, बुजुर्ग और बच्चों को आवश्यक सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि कोहरे वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के लिए परावर्तक चिह्न और चेतावनी संकेत लगाएं। साथ ही, तीव्र मोड़ों पर सोलर पावर्ड ब्लिंकिंग लाइट्स लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में लोगों के साथ है। सर्दियों के दौरान सड़क सुरक्षा और जनकल्याण हमारी प्राथमिकता है। सभी विभाग इस दिशा में समन्वित प्रयास करें और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करें।
बैठक में अस्थायी रात्रि आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उपायुक्त ने एनजीओ और स्थानीय संगठनों के सहयोग से हीटर, कंबल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित आश्रय स्थल स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ठंड से संबंधित बीमारियों के लिए आवश्यक दवाइयों और उपकरणों का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करें। जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग को भी पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय मीडिया के माध्यम से नागरिकों को ठंड से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने जिलावासियों से मौसमानुकूल उचित परिधान पहनने और हीटिंग उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की।
बैठक में बारिश न होने के कारण सूखे जैसी स्थिति और उससे कृषि व पेयजल संसाधनों पर पड़ने वाले असर पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि कृषि विभाग और जल शक्ति विभाग ऐसे समाधान तैयार करें, जो किसानों और नागरिकों को राहत प्रदान कर सकें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित जिले के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश : महिलाओं को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।  उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। ज्ञात रहे कि पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुन्नी में 18 ग्राम चिट्टे बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार

नशा तस्करों पर शिकंजा, मंडी और हमीरपुर के आरोपी दबोचे सुन्नी में कार से हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज एएम नाथ। शिमला :जिला शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंदों के जीवन में भर रही खुशियों के रंग · लाभार्थियों को विवाह पर मिल रही 51 हजार रुपए की सहायता

मंडी जिला में 122 पंजीकृत कामगारों को मिली 62 लाख 22 हजार रुपए की राशि जारी एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंद...
Translate »
error: Content is protected !!