अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ बैठक के लिए पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। यह बैठक सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 9.15 बजे जिला परिषद हॉल में होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अद्यतन डेटा, सटीक आंकड़े, और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखें। साथ ही, सभी विभागों को यह डेटा उनके कार्यालय में भी सौंपने के लिए कहा गया, ताकि प्रस्तुति के लिए एक विस्तृत पीपीटी तैयार की जा सके।
बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, ग्रामीण विकास परियोजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और रेलवे से जुड़े कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, बल्क ड्रग पार्क, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कौशल विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, उज्ज्वला योजना और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसी योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ उनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों और उनके प्रभाव का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार रखें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी योजनाओं के आंकड़े सटीक और अद्यतन हों, ताकि बैठक में योजनाओं के प्रदर्शन पर स्पष्ट चर्चा हो सके।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों की प्रगति और क्रियान्वयन की चुनौतियों को साझा किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व त्यूड़ी बदोली और क्यारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की

ऊना 12 फरवरी – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की हुई जांच

जांच के दौरान कुल 21 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से हुए रद्द, अब कुल 4682 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में एएम नाथ। बिलासपुर, 12 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपादा के समय हर विभाग की भूमिका अहम , विभाग अपनी भूमिका को ध्यान में रख करें त्वरित कार्रवाई: डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 22 जून। आपादा के समय हर विभाग की भूमिका अहम है तथा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रत्येक विभाग को ऐसे समय में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आई लव यू भूमि मेम – स्टूडेंट ने आंसर शीट में अपनी फेवरेट टीचर पर लिखा ऐसा निबंध : खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां तमाम तरह के वीडियो के अलावा कुछ पोस्ट भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।अभी इसी तरह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर हर...
Translate »
error: Content is protected !!