जाखड़ के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग…..भाजपा नेता निमिशा मेहता की अगुवाई में पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने दी डीएसपी को शिकायत

by

मामला अनुसूचित जाति भाईचारे खिलाफ जाखड़ की अपमानजनक टिप्पणियों का

गढ़शंकर :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखल द्वारा अनुसूचित जाति भाईचारे के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता निमिशा मेहता की अगुवाई में भाजपा के अनुसूचित जाति से संबंधित पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों द्वारा गढ़शंकर के डीएसपी को शिकायत दी गई है।
डीएसपी को शिकायत देते हुए उन्होंने कहा कि जाखड़ की सोशल मीडिडया पर चल रही इंट्रव्यू में एससी समाज को अपमानित करने वाली टिप्पणी कर रहे हैं। इन अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के संदर्भ में की गई हैं।
भाजपा नेता निमिा मेहता ने कहा कि इस वीडियो से जाखड़ की अंदरुनी मानसिकता बाहर आई है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू तथा कांग्रेस हाईकमान द्वारा इस मामले में धारी चुप्पी यह साबित करती है कि उन्हें अनुसूचित भाईचारे के अपमान का कोई दुख नहीं है। यदि हाईकमान को इन अपमानजनक टिप्पणियों का कोई दुख होता तो वह जाखड़ खिलाफ कार्रवाई करके पार्टी से बाहर निकाल देते।
निमिशा मेहता ने कहा कि जाखड़ के इस बयान के बाद कई स्थानों पर रोष मुजाहिरे हो चुके हैं तथा दर्खास्तें दी जा चुकी हैं पर आम आदमी पार्टी की सरकार को शायद एससी भाईचारे के अपमान का न कोई दर्द एवं आपत्ति है। इसीलिए आप सरकार द्वारा भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन सभी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कुछ दिनों में इस मामले में एफआईआर सुनील जाखड़ विरुद्ध न दर्ज करके कार्रवाई न की तो वह संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए गढ़शंकर में बड़ा धरना देंगे।
इस मौके पंच पुरुषोत्तम पालदी, चूहड़ सिंह, बहादर सिंह, सतविन्द्र सिंह, विजय कुमार, सुक्खी, बलविन्द्र कुमार, संजीव लोई, राजकुमार, राजेन्द्र कुमार व कुलदीप सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलाए बिना भारत ने ले लिया पहलगाम का बदला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस कायराना हमले की जिम्मेदारी भले ही किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली...
article-image
पंजाब

पंजाब में एडेड स्कूल नीतियों के खिलाफ शिक्षकों का “जेल भरो आंदोलन” 7 नवंबर से

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की एडेड स्कूल विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यभर के एडेड स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनभोगी 7 नवंबर को त arnतारन में “जेल भरो आंदोलन” शुरू करेंगे। इस...
article-image
पंजाब , समाचार

कोटफातुही में दुकान खोल रहे दुकानदार पर कार सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला

 माहिलपुर – माहिलपुर गढ़शंकर डीविजन में गुंडा अनसरो के हौंसले इतना बुलंद हो चुके हैं की वह दिन दिहाड़े लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे हैं जबकि पुलिस उनके भागने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!