पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के पैर पकड़कर एक महिला जमीन पर गई लेट : वीडियो बना पुलिस पर ही मारपीट के आरोप लगाए

by

फिरोजपुर। स्वास्थ्य विभाग की मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की शिकायत पर कृष्णा एन्क्लेव फेस-3 में जांच के लिए गई । पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के पैर पकड़कर एक महिला जमीन पर लेट गई। साथ ही वीडियो बना पुलिस पर ही मारपीट के आरोप लगाए।  इस संबंध में थाना कुलगढी की पुलिस ने महिला के परिवार के दो सदस्यों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई ये शिकायत :  एसपीडी रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को दी लिखित शिकायत में स्वास्थ्य विभाग में बतौर मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर तैनात किरण ने बताया कि उसने एक वर्ष पहले गांव आलेवाला स्थित कृष्णा नंबर तीन में घर बनाया था।  एनओसी न होने के कारण उसने पड़ोसियों से लाइट ले रखी थी। आरोपित विनोद और रूप लाल उस पर बुरी नजर रखते थे। कुछ महीने पहले भी उनकी पंचायत हुई थी, बुरी नजर रखने वाले आरोपित ने आगे से ऐसा करने से मना किया था।

जमीन पर लेटकर जोर-जोर से चीखने लगी महिला :  आरोपित युवक पावरकॉम में नौकरी करता है और अक्सर घर में जबरदस्ती घुसने के अलावा उन्हें परेशान करता था। पीड़ित महिला की शिकायत पर मौके पर जांच के लिए थाना कुलगढ़ी की पुलिस 12 अप्रैल को गई तो युवक घर में मौजूद नहीं था। साथ ही दूसरे युवक को पूछताछ के लिए पुलिस ले जानी लगी तो उस घर की महिला ने पुलिस कॉन्‍स्‍टेबलको पकड़ लिया और जमीन पर लेटकर जोर-जोर से चीखने लगी।

दो आरोपितों पर किया केस दर्ज  :  बाद में इस पूरे मामले का गलत ढंग से वीडियो ये दिखाते हुए प्रसारित है कि पुलिस कर्मी उसके साथ मारपीट कर रहा है, जबकि सच्चाई ये है कि पुलिसकर्मी अपने पैर छुड़ाने की कोशिश कर रहा है, जिस समय पुलिस मौके पर गई थी उस समय पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।  ग्राम पंचायत सदस्य राजविंदर सिंह ने कहा कि जिस समय पुलिस आई वह मौके पर मौजूद थे। महिला ने कॉन्‍स्‍टेबलके पैर पकड़ रखे थे, जबकि वीडियो में गलत ढंग से दिखाया गया है कि पुलिस उसके साथ मारपीट कर रही। पुलिस ने आरोपित रूप लाल और विनोद कुमार निवासी कृष्णा एन्क्लेव फेस-3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले के 0-5 वर्ष के 1,52,552 बच्चों को पिलाई जाएंगी पल्स पोलियो बूंदे: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पल्स पोलियो बूंदे पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो के अभियान की करवाई शुरुआत वर्धमान यार्नस व स्पीनिंग मिल में लगाए गए पोलियो बूथ पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को बूंदे पिलाकर दिए...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन

गढ़शंकर- स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया अभियान के थीम पर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन...
article-image
पंजाब

चेयरमैन खन्ना के निर्देशों पर बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज जेजों में हिंदी दिवस का आयोजन 

होशियारपुर  15 सितंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औघड़ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैनअविनाश राय खन्ना  के मार्गदर्शन में कालेज हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें कालेज की छात्राओं को राष्ट्रीय भाषा...
Translate »
error: Content is protected !!