महिला कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल : रवनीत बिट्टू और भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान की उपस्थिति में भाजपा में हुई शामिल

by

लुधियाना : लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं और वर्करों में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से जिला प्रधान रजनीश धीमान की मौजूदगी में कांग्रेस की नेता लीना टपारिया अपने परिवार और साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गई हैं।

इसके इलावा लुधियाना पूर्व के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग टपारिया और आशीष टपारिया के साथ अरुणा टपारिया, राकेश कुमार, विजय कुमार, गगन सोहल, रणधीर सिंह और गगन सोहल भी भाजपा में शामिल हुए। लीना टपारिया कट्टर कांग्रेस परिवार से हैं और राज्य इकाई में महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर थीं। इसके अलावा टपारिया के परिवार के सदस्य 2017 से 2022 तक कांग्रेस पार्षद रहे। पल्लवी विपन विनायक, वरिंदर सहगल और गुलशन हैप्पी रंधावा सहित लुधियाना पूर्व से पहले ही कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। टपारिया का भाजपा में स्वागत करते हुए बिट्टू ने कहा कि टपारिया के भाजपा में आने से साफ पता चलता है कि कांग्रेस के नेताओं और कैडर ने स्वीकार कर लिया है कि भारत और लुधियाना का भविष्य भाजपा है। इस अवसर पर रजनीश धीमान, जिला अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि महिलाएं किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होती हैं। हम टपारिया का भाजपा में स्वागत करते हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव चंदपुर बेला में आयोजित 21वें कबड्डी कप में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत; खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान

श्री आनंदपुर साहिब, 21 नवंबर: खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाते हैं व हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की राज्यपाल ने अध्यक्षता की …दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक खोल रही नए अवसरः राज्यपाल

मंडी, 6 मई । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्पेशल टास्क फोर्स ने नूरपुर के जसूर में 223 ग्राम चिट्टा किया बरामद : 3 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। जसूर/ नूरपुर : पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों...
Translate »
error: Content is protected !!