टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का एनएचआरसी ने किया जिक्र

by

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संदेशखाली मामले पर अपनी रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में आयोग ने टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का जिक्र किया है।  रिपोर्ट की कॉपी में लिखा गया है कि कम से कम दो महिलाओं ने टीम को बताया कि उनके साथ तृणमूल नेताओं ने “सामूहिक बलात्कार” किया, लेकिन पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया।

इस रिपोर्ट में एनएचआरसी ने टीएमसी नेताओं शिबू प्रसाद हाजरा, उत्तम सरदार और अमीर अली गाजी को नामित किया है।जिन्होंने कथित तौर पर पार्टी के मजबूत नेता शेख शाहजहां के निर्देशों और संरक्षण के तहत काम किया था। 11 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण शुरू में डर के कारण अपनी आपबीती बताने से मना कर दिया। हालांकि, तालमेल बनाने और उनका विश्वास हासिल करने के बाद उन्होंने टीएमसी के नेताओं के अत्याचार के बारे में बताया।

इसमें कहा गया है कि पार्टी मीटिंग और स्वयं सहायता समूहों की बैठक के बहाने नामित कथित आरोपी गांव की महिलाओं को टीएमसी पार्टी कार्यालय में बुलाया। वे महिलाओं को देर रात तक कार्यालय में बिठाते थे और अभद्र एवं गंदी भाषा का प्रयोग करते थे। युवा और अच्छी दिखने वाली महिलाओं को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। उन्हें संदेशखाली स्थित टीएमसी कार्यालय के कमरे के अंदर ले जाया गया और उनका यौन शोषण/सामूहिक बलात्कार किया गया। अन्य महिलाएं से भोजन बनाने, कार्यालय की सफाई और तालाबों की सफाई जैसे काम करवाए गए। एनएचआरसी ने 21 फरवरी को पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के सुदूर गांव संदेशखाली में मानवाधिकार उल्लंघन की मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई महिलाओं ने अपनी नाबालिग बेटियों को उनकी सुरक्षा के लिए संदेशखाली से दूर अपने रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए भेज दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जोगा सिंह बठुल्ला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा दुआरा जोगा सिंह बठुल्ला के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भम्मियां ने कहा कि जोगा सिंह बठुल्ला जी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अमृतसर में ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, कार पर मिला गोली का निशान

अमृतसर, 14 अगस्त: पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमले के एक दिन बाद अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग की घटना...
article-image
पंजाब

भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का किया आयोजन :केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 100 से अधिक लोगों के कार्ड बनाए

गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा गढ़शंकर ने समुंदड़ा मंडल में भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का आयोजन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्ड बनाए। इस शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने किया

धर्मशाला, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले इस...
Translate »
error: Content is protected !!