हॉस्टल में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट : झुलसने से 7 स्टूडेंट बुरी तरह घायल, कई स्टूडेंट जान बचाने के लिए खिड़की से गए कूद

by

नई दिल्ली । राजस्थान के कोटा में आज सुबह करीब 6 बजे एक हॉस्टल में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने से 7 स्टूडेंट बुरी तरह घायल हुए।  वहीं कई स्टूडेंट जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गए। हॉस्टल स्टाफ और लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए हॉस्टल में फंसे स्टूडेंट्स को बाहर निकाला।  घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे छात्रों को फ्रैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में करीब 70 स्टूडेंट्स रहते थे, जो इंजीनियरिंग, मेडिकल की तैयारी करने के लिए कोटा आए हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

ऊंची-ऊंची लपटें देख स्टूडेंट्स में मची भगदड़ :   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके में बने आदर्श हॉस्टल में हुआ। ग्राउंड फ्लोर पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है, जिसमें अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद भीषण आग लग गई, जिसमें ऊपर की मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर स्टूडेंट्स में अफरा तफरी मच गई।

स्टूडेंट्स जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। मची भगदड़ में आग में झुलसने से 7 स्टूडेंट्स बुरी तरह घायल हो गए। दूसरे स्टूडेंट्स चादर लपेटकर खिड़की से कूदने लगे। अर्पित पांडेय नामक स्टूडेंट सीधे ही खिड़की से कूद गया और उसका पैर टूट गया। अर्पित को MBS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। झुलसे छात्रों की हालत भी खतरे से बाहर है।

2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई आग  :  कोटा नगर निगम के CFO राकेश व्यास के अनुसार, हादसे के वक्त स्टूडेंट्स नींद के आगोश में थे। वहीं कुछ स्टूडेंट्स सुबह के समय पढ़ाई कर रहे थे, जिन्होंने अपनी खिड़कियों के बाहर आग की लपटें देखीं तो उन्हें हादसे का पता चला। जानकारी मिलते ही कोटा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

कुन्हाड़ी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम बिजली विभाग के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर में ब्लासट की जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि हॉस्टल के अंदर लगे ट्रांसफार्मर के लिए परमिशन और NOC ली गई थी या नहीं। फायर कर्मियों ने खिड़की में सीढ़ी लगाकर फंसे स्टूडेंट्स को रेस्क्यू किया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच — आशीष बुटेल

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है पालमपुर, 15 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में अंडर-19 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले : गलत खानपान सबसे बड़ा कारण – चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई किए खुलासे

एएम नाथ।  नेरचौक( मंडी) :   हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के गृह पधारे जैन संत श्री सुशील मुनि जी : खन्ना दम्पति ने लिया आशीर्वाद : कहा संतों के आशीर्वाद से संतुलित है सृष्टि 

होशियारपुर 22 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर जैन संत श्री शुशील मुनि जी ने अपने शिष्यों सहित चरण डाले। इस मौके खन्ना ने कहा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभाग रहें सतर्क, लू की स्थिति में सीधी धूप में बाहर निकलने से बचें नागरिक- DC अपूर्व देवगन

बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश एएम नाथ। मंडी, 22 मई। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने वर्तमान मौसम की स्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!