मंडी से चुनाव नहीं लडूंगी, आलाकमान को कर दिया साफ : प्रतिभा सिंह बोली, एक भी कार्यकर्ता काम करने को तैयार नहीं

by
 “सांसद निधि” बांटने से जीत नहीं सकते “इलेक्शन”
एएम नाथ। शिमला :   दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ हुए मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला लौट आई हैं।
शिमला में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह मंडी से चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसको लेकर आलाकमान को उन्होंने साफ तौर से कह दिया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह मंडी से चुनाव लड़ सकें। संगठन में नाराजगी है और पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय नही हैं।
कार्यकर्ता अहम रोल अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज मुझे कोई भी वर्कर्ज सक्रिय नजर नहीं आ रहा है, जो पार्टी का काम करे। इसलिए मैंने बार-बार यह बात सरकार तक पहुंचाई थी कि कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाए। तभी हम सशक्त हो सकते हैं और चुनाव लड़ सकते हैंं।
मुझे जो हालात दिख रहे हैं कि मुझे नहीं लगता कि हम सफलता हासिल कर सकते हैं। इसलिए मैंने अपना नाम वापस ले लिया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार को बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करनी होगी। जो भी उम्मीदवार हैं, हम उनके लिए मेहनत करेंगे और सरकार को बचाने की कोशिश करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल : मुख्यमंत्री से चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का किया आग्रह

शिमला : जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विंटर कार्निवाल के बेहतर आयोजन के लिए मिलकर कार्य करें सभी विभाग – DC आदित्य नेगी

 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाने वाले विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित शिमला 15 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि 25 से 31 दिसंबर 2023 तक...
हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कोर्सों के लिए पंजीकरण 15 मार्च तक

ऊना 25 फरवरी: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में लाईट मोटर व्हीकल ड्राईवर तथा इलैक्ट्रिशियन डोमैस्टिक सोलूशन टेªड में निःशुल्क अल्प अवधि कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी ऐप `हिम समाचार` डाउनलोड पाए हिमाचल सरकार की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां—डीसी आबिद हुसैन सादिक

रोहित भदसाली। बिलासपुर 27 अगस्त : प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण घोषणाओं सहित हिमाचल प्रदेश सरकार की सभी खबरों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘हिम...
Translate »
error: Content is protected !!