सफाई कर्मचारी यूनियन और कोऑर्डिनेशन कमेटी ने साझा संघर्ष का किया ऐलान

by

कर्मचारियों की मांगों को लेकर अब संयुक्त आंदोलन करेंगे यूनियन संगठन

आउटसोर्स व डेलीवेज कर्मचारियों के अधिकारों पर बनी संयुक्त रणनीति

चंडीगढ़, (पुनीत महाजन)।  एमओएच सफाई कर्मचारी यूनियन तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ की एक संयुक्त बैठक सेक्टर-17 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन प्रधान मोनू बोहत ने की। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में दोनों संगठन कर्मचारियों की मांगों और अधिकारों को लेकर साझा संघर्ष करेंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। नेताओं ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर अब संयुक्त रूप से आंदोलन तेज किया जाएगा।
बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने तथा उन पर पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों में नियमित भर्ती शुरू करने और नियमित भर्ती में आउटसोर्स तथा डेलीवेज कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग भी रखी गई। कर्मचारियों ने 13 मार्च 2015 की नीति में संशोधन कर लंबे समय से कार्यरत डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित करने की मांग दोहराई।
इसके साथ ही डीसी रेट्स में मौजूद त्रुटियों को दूर करने, खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टों को जल्द भरने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष निर्धारित करने की मांग भी बैठक में उठाई गई। नेताओं ने पब्लिक हेल्थ एवं फायर विभाग से निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने तथा मलेरिया विभाग से हटाए गए यूनियन प्रधान को बहाल करने की भी मांग की।
बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार सहित जंगी बैनीवाल, राजिंदर कुमार, सुखराम चौहान, हरजीत सिंह, दीप चंद, निर्मल सिंह, सुभाष, विश्वनाथन, अमित कुमार, दलजीत सिंह, प्रेमपाल, दीपक धीमान, नरेश कुमार और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु चिकित्सालय ललड़ी की बड़ी उपलब्धि, 7 किलोग्राम के जटिल मूत्रमार्गीय ट्यूमर का ऑपरेशन कर पशु को दिया नया जीवन

रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. ऊना जिले के पशु चिकित्सालय ललड़ी ने पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टरों की कुशल टीम ने 7 किलोग्राम के जटिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 500 करोड़ की सौगात : भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा घर मानते है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देकर साबित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना : बच्चे प्रमुख शहरों, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का करेंगे दौरा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह हिमाचल प्रदेश सचिवालय से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत राज्य के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (सीसीआई), सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा में रहने वाले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने खजाने का मूंह आपदा प्रभावित लोगों के लिए खोला : मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए की 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की

शिमला : हिमाचल प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार का खजाना खोलते हुए विशेष राहत पैकेज की घोषणा...
Translate »
error: Content is protected !!