हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्तर सिंह  जालसाजी में फंसे : FIR दर्ज

by

एएम नाथ। शिमला : । हिमाचल युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम में प्रदेशाध्यक्ष  पद के लिए सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले प्रत्याशी छत्तर सिंह  विवादों के घेरे में फंस गए हैं।
अपने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर जन्मतिथि बदलने के आरोप में छत्तर सिंह पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला  दर्ज हुआ है। जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अखिल ने छत्तर सिंह निवासी रोहडू, जिला शिमला के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने की बात कही है। छत्तर सिंह आधिकारिक तौर पर तो अभी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुने गए पर सबसे ज्यादा वोट लेने वाला ही अध्यक्ष होता है।

जन्मतिथि दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की :  आरोप है कि छत्तर सिंह हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े हैं। युवा कांग्रेस में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 18 से 35 है। छत्तर सिंह ने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की तथा अपनी जन्मतिथि 20-08-1988 से बदलकर 20-08-1989 कर ली। जबकि उनकी  पंचायत परिवार नकल प्रमाण पत्र और 10वीं के प्रमाण पत्र में उनकी आयु 20-08-1988 दर्शाई गई है। शिकायतकर्ता ने सीएमओ पोर्टल पर भी जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।सीएमओ सिरमौर भी कार्रवाई को तैयार :  इस बाबत एएसपी पांवटा अदिति सिंह  के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, सीएमओ सिरमौर अजय पाठक  ने कहा कि मीडिया द्वारा मामला ध्यान में आया है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है, तो कानूनी सलाह लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा- झूठी कहानी रच : पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की , चंडीगढ़ से ऐसे पकड़ा

रोहित जसवाल। हमीरपुर / घुमारवी :  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की ओर से अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचकर और झूठे दस्तावेज बनाकर कई सालों से पुलिस को चकमा देने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के तिरस्कार का खामियाजा भुगतेगी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

हिमाचल नगर निगम चुनाव में खिलेगा कमल एएम नाथ। ​मंडी : छोटी काशी’ के नाम से विख्यात मंडी नगर निगम चुनावों की तपिश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ : शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
Translate »
error: Content is protected !!