स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर हुई  निबंध लेखन प्रतियोगिता में धमाई स्कूल की जैसमीन ने जिले से प्रथम स्थान किया प्राप्त

by

गढ़शंकर: शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस विषय पर निबंध लेखन क्षमता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की दसवीं कक्षा की छात्रा जैस्मीन ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि युवा शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता सरकारी सीनियर स्कूल पद्दी सूरा सिंह (होशियारपुर) में आयोजित की गई । जिसमें जिले के मिडल, हाई और सेकेंडरी स्कूलों से एक-एक छात्र ने भाग लिया।  जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई की कक्षा 10 की छात्रा जैस्मीन ने जिले से पहला स्थान हासिल किया।
जिसके तहत छात्रा जैस्मीन को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। आज स्कुल में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जैसमीन तथा इस प्रतियोगिता के लिए स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अच्छे स्थान प्राप्त करने वाली सुनैना, अलीशा, काजल, मनजोत कौर तथा संजना को सम्मानित किया गया। इस समय स्कूल स्टाफ में जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, बलकार सिंह, दीपक कौशल, कमलजीत कौर, पूजा भाटिया, मधु संबियाल, अवतार सिंह व दीप कुमार मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन में से राज्यसभा भेजेगी AAP या …रेस में और भी कई बड़े नाम

नई दिल्ली: पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) सदस्य संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट को भरने के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर को होगा। पार्टी के राज्यसभा में अभी 9 सदस्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8वें वेतन आयोग ने जारी किया शेड्यूल : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग को सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने मिले हैं। इसी को ध्यान में रखकर...
article-image
पंजाब

वार्ड 10 में मुकावला फकीर और अमीर के बीच है,टोनी सहगल एक फकीर व्यक्ति जिसकी जीत जनता ने तय कर दी : राणा के.पी

टोनी सहगल के दफतर का विधान सभा सपीकर राणा के.पी ने किया उद्घाटन नंगल-वार्ड 10 में कांग्रेस के उम्मीदवार टोनी सहगल ने अपने चुनावी दफतर खोला। दफतर का उद्घाटन विधान सभा  सपीकर राणा कवर पाल...
article-image
पंजाब

Punjab Govt Urged to Hand

Hoshiarpur/ Daljit Ajnoha/Jan.16 :; The Guru Ravidas Sadhu Sanpradaya Society (Regd.) Punjab has appealed to the Punjab government to vacate and hand over 36 acres of land at Shri Guru Ravidas Begumpura Sadan, Shri...
Translate »
error: Content is protected !!