जान से मारने की धमकी….लिखा था यह आखिरी मैसेज : स्कूल टीचर को आया कॉल

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में रंगदारी मांगने के खेल चल रहा है। आए दिन गैंगस्टर या किसी गैंग से जुड़े बदमाश लोगों को फोन पर धमकाते हुए लाखों रुपयों की डिमांड कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

बिल्कुल ऐसा ही एक मामला पंजाब के मुक्तसर में सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल शिक्षक से रंगदारी मांगी गई है। शिक्षक को गोल्डी बराड़ ने कॉल कर धमकी दी है।

मुक्तसर के गांव नंदगढ़ निवासी सरकारी स्कूल के कंप्यूटर टीचर से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

लक्खेवाली पुलिस को दी शिकायत में गांव नंदगढ़ वासी परमिंदर सिंह ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में कंप्यूटर टीचर है। 23 जुलाई की सुबह सवा 10 बजे उसे 1343-307-5766 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए कहा कि वह सरी (कनाडा) से बोल रहा है। उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही पुलिस को इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां दीं।
कॉल करने वाले ने परमिंदर सिंह को चार बार फिर फोन किया, लेकिन पीड़ित ने डर के मारे फोन नहीं उठाया। फिर शिकायतकर्ता को 15 मिनट बाद दूसरे नंबर 57575711 से मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। मैसेज में उसने धमकियां दी। मैसेज में लिखा कि न तो उसने इंस्टाग्राम, ईमेल पर न फोन पर उसे कोई जवाब दिया है। यह उसका आखिरी मैसेज है। वह अब कॉल नहीं करेगा। उसके डर से वे चाहे विदेश ही क्यों न चला जाए वे उसे नहीं छोड़ेगा ।

इस मामले में जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

AAP की 5 गारंटी, फ्री बिजली और हर महीने 1000 रुपये का वादा : सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में जारी की 5 गारंटियां

 नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पांच गारंटी दी हैं । आम आदमी पार्टी ने हरियाणा...
article-image
पंजाब

जनता बुक डिपो के समाजसेवी रविंदर कुमार काला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने किया काला से मुलाकात, पर्यावरण जागरूकता को लेकर हुई चर्चा होशियारपुर/दसूहा/ दलजीत अजनोहा :  पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जनता बुक डिपो के संचालक...
article-image
पंजाब

US Tariff Cut to Boost

Calls for Stronger Industrial Infrastructure in Punjab to Harness Global Trade Gains Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.14 : Managing Director of ID Steel Industries Limited, Harish Chaudhary, has welcomed the recent positive developments in international trade, describing...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Playway School’s ‘

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /March 29 :  Rayat Bahra Playway School organized the ‘Cutie Patootie’ program to encourage children’s creativity and self-confidence. This event was conducted under the guidance of Campus Director Dr. Chander Mohan, where...
Translate »
error: Content is protected !!