ड्रग्स लेते पुलिस कांस्टेबल का वीडियो वायरल : अधिकारियों ने किया लाइन हाजिर

by

चंडीगढ़ । पंजाब के पुलिसकर्मी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक पुलिसकर्मी का नशा करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक खाट पर बैठा दिखाई दे रहा है।

इस दौरान वो चिट्टे का सेवन कर रहा है। इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने उसका फोटो खींच लिया। पुलिसकर्मी की पहचान होशियारपुर में एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के गनमैन प्रवीण कुमार के रूप में की गई है।

क्या बोले अधिकारी
होशियारपुर के विशेष पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि प्रवीण कुमार को तुरंत सुरक्षा ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हम वीडियो की गहराई से जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसके परिवार ने उसे पहले ही एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

दो दशकों से नशे के खिलाफ लड़ाई चल रही
बता दें कि पंजाब में पिछले दो दशकों से नशे के खिलाफ लड़ाई चल रही है। इस दौरान राज्य की सत्ता में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल रह चुके हैं, लेकिन नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा। अक्सर ये दल एक-दूसरे पर नशा फैलने का दोष मढ़ते रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत 1 मार्च से अब तक कुल 13,665 एफआईआर दर्ज, 18,424 गिरफ्तारियां, और 900 किलोग्राम हेरोइन, 332 किलो अफीम, 13 किलो चरस, 6 किलो क्रिस्टल मेथ (आइस) और 11.5 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है।

सरकार का नशा खत्म करने पर फोकस
हाल के वर्षों में सरकार का फोकस नशा करने वाले पीड़ितों को जेल भेजने की बजाय नशा मुक्ति केंद्रों में भेजने पर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 10,000 से अधिक नशा करने वालों को पुनर्वास केंद्रों या OOAT (आउट पेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट) क्लीनिकों में रजिस्टर कराया गया है। OOAT क्लीनिक में नशा करने वालों को दवाइयां दी जाती हैं ताकि वे नशे की लत से छुटकारा पा सकें। सरकार नशा करने वालों को सामान्य जीवन में वापस लाने की कोशिश कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की पंजाब में डबल इंजन सरकार की लाना ज़रूरी – पूर्व सांसद खन्ना

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में भाजपा की  बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विशेष तौर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना पहुंचे। जिसमें भारी संख्यां में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इलावा...
article-image
पंजाब

नहर वाली सड़क किनारे नामात्र रेलिंग बन रही जान का खौ -स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी से भारी नहर में गिरी

गढ़शंकर, 25 जून : रूपनगर से आदमपुर तक जाने वाली बिस्त दोआब नहर आजकल लोगों के लिए जान का खौ बनी हुई है। दरअसल गढ़शंकर के बंगा मार्ग से लेकर गांव ऐमा जट्टां तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा को तो पानी भेजा ही नहीं जा रहा : पंजाब का एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा- रवनीत बिट्टू बोले

लुधियाना। पंजाब का पानी हरियाणा को देने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...
article-image
पंजाब

पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ...
Translate »
error: Content is protected !!