जाबली में 802 ग्राम चरस के साथ एक काबू

by

रामपुर। शिमला जिले के रामपुर में कुमार सैन के जाबली में एसआईयू शिमला की टीम ने ट्रैफिक नाके के दौरान 802 ग्राम चरस सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी युवक की पहचान 19 वर्षीय जिला कुल्लू तहसील बंजार के गांव कानों निवासी दीवान सिंह के रूप में हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को एसयूआई शिमला की टीम एएसआई अम्बिलाल की अगुवाई में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान नेशनल हाईवे-5 पर दुर्गा माता मंदिर जाबली के पास ट्रैफिक नाके पर लिप्पा से सोलन की ओर जा रही हिमाचल रोड़वेज की बस (HP-25-ए-3324) को चैकिंग के लिए रोका गया। बस में मौजूद एक युवक पुलिस पार्टी को दखकर घबरा गया, जिसे पुलिस पार्टी की ओर से शक के आधार पर चैकिंग की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने युवक के बैग में से 802 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़िया पंचायत के कोंटा जंगल में पकड़ा तेदुंआ : अभी तक दर्जनों पशुओं को बना चुका था अपना निवाला

बीबीएन, 5 जनवरी। (तारा) : विकास खंड पट्टा के बाड़ियाँ व पट्टा नाली के लोगों के पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाते तेदुंए को आखिरकार पिंजरे में पकड़ लिया है। पिछले 6 माह से यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका : दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लवली ने पद से दिया इस्तीफा, लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के थे खिलाफ

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी -वीरेन्द्र कंवर

ऊना, 16 दिसंबर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में देश के लगभग 8 करोड़़ किसानो ंको संबोधित किया। इस कार्यक्रम का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटाराः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना: 6 सितंबरः उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को प्राथमिकता के आधार पर कोर्ट लगाकर मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!