प्राकृतिक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी -वीरेन्द्र कंवर

by

ऊना, 16 दिसंबर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में देश के लगभग 8 करोड़़ किसानो ंको संबोधित किया। इस कार्यक्रम का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री ने दूरदर्शन पर प्रसारण देखा।
इस मौके पर कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में उनके द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने से किसानों की आय बढे़ेेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में हानिकारक रासायनिक खादों के स्थान पर प्राकृतिक संसाधनों से तैयार जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है। जैविक खाद के प्रयोग से कम खर्च पर अधिक आय अर्जित की जा सकती है। इसके अलावा जैविक खाद का प्रयोग करने से कृषि उत्पाद हानिकारक रसायनों सेे मुक्त होते हैं और ऐसे उत्पाद हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित : बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा  :  मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीक्रेसी ऑफ़ वोट लीक मामला : ट्रेस किए गए दोनों व्यक्ति, एफआईआर दर्ज की जाएगी

कांगड़ा । जिले देहरा विधानसभा क्षेत्र में सीक्रेसी ऑफ़ वोट लीक मामले में व्यक्तियों को जिना निर्वाचन अधिकारी की ओर से ट्रेस कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा निपुण जिंदल ने इस...
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को जारी किए निर्देश

ऊना 26 फरवरी: जिला में अपराध व अन्य घटनाओं पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने समस्त ग्राम पंचायत प्रधान व सचिवों को निर्देश जारी किए...
Translate »
error: Content is protected !!