जायली रजिस्ट्री के बारे में डीएसपी गढ़शंकर को दी थी लिखित शिकायत, तहसीलदार गढ़शंकर को बताया था, अभी तक कोई करवाई नहीं  : एनआरआई जोगिंदर सिंह

by

गढ़शंकर, 8 सितंबर :  गढ़शंकर के तहसीलदार कार्यालय में 3 मृतकों व 4 अन्य व्यक्तियों के जाली आधार कार्ड बनाकर हुई रजिस्ट्री किए जाने के मामले को लेकर गांव चक्क हाजीपुर के एनआरआई जोगिंदर सिंह ने कहा कि जायली रजिस्ट्री के बारे में डीएसपी गढ़शंकर को और तहसीलदार को जानकारी दी थी।  लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई करवाई नहीं की गई और ना ही मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने क बात तो दूर की कोड़ी है लेकिन अभी तक जाँच भी शुरू न करने से साफ़ हे कि कुछ अधिकारी करवाई करने की जगह मामले को दबाने की कोशिश करने में ही जुटे है।

                                  एनआरआई जोगिंदर सिंह ने पुरे फ्रॉड के बारे में साहमने आकर कहा कि वह अमरीका से भारत आये हुए थे और उन्हें पता चला कि जिस जमीन पर वह वर्षो से खेती कर रहे हैं और इस जमीन के कुछ हिस्सेदार जिनकी मौत हो चुकी है के जायली आधार कार्ड बनाकर कूछ लोगों ने वेच दी है तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह को 24 अगस्त को की थी और साथ ही इसकी जानकारी तहसीलदार गढ़शंकर लखविंदर सिंह को भी दी थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त डीएसपी को अपने नाम मुखत्यारनामा आम  बनाकर अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराने वाले किरपाल सिंह ने आश्वासन दिया था कि वह रजिस्ट्री करने व मुखत्यारनामा देने वाले उक्त सभी को 6 सितंबर तक उनके सामने पेश कर देगा।

उन्होंने बताया कि न तो जाली रिजस्ट्री कराने वाले लोगों के विरुद्ध कोई कारवाई की गई और न ही जाली आधार कार्ड बनाकर मुख्तयारनामा बनाने वालों की पहचान की गई है।  एनआरआई जोगिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में जाली आधार कार्ड बनाने वालों, जाली आधार कार्ड की सहायता से मुखत्यारनामा लिखने वाले व उसे दर्ज करने वाले, जाली आधार कार्ड वालों की रजिस्ट्री लिखने वाले, इसमें गवाही देने वालों, मर चुके लोगों को पहचान करने वाले नंबरदार व अन्य  सहित रिजस्ट्री रजिस्टर करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ जाँच शुरू की गई. उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों ने जायली आधार कार्डो के इस्तेमाल कर जाने देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है।

गौरतलब है कि जाली आधार कार्ड के सहारे होई रजिस्ट्री के मामले में तहसीलदार गढ़शंकर की रहस्मयी चुप्पी पर गढ़शंकर में चर्चा का विषय बनी हुई है।  न तो इस सबंधी जवाब देने के लिए तहसीलदार के नंबर पर जब भी कॉल करो एक ही आवाज आती है कि अभी व्यस्त है थोड़ी देर बाद काल करें। व्हट्सएप पर काल करने पर वह अटेंड नहीं करते तो व्हट्सएप पर मैसेज किया कि इस सबंधी जनकारी कृपा दी जाए। लेकिन 3 दिन बाद भी  कोई जवाब नहीं दिया।
डीएसपी परमिंदर सिंह : लेकिन डीएसपी ने फिर से शिकायत मिलने से इंकार करते हुए कहा कि मेरे पास आए थे।  मैंने उनसे कहा के यह मामला फ्रॉड का है। एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दें. इस तरह का मामले में  हम सीधा हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
फोटो :  एनआरआई जोगिन्दर सिंह व उनके परिजन पुरे मामले की जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का निरीक्षण किया एएम नाथ। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा...
article-image
पंजाब

सरकार-व्यापार मिलनी की शुरुआत : कैबिनेट रैंक वाले चेयरमैन के नेतृत्व अधीन उद्योग सलाहकार कमीशन की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री

मुकेरियाँ (होशियारपुर), 24 फरवरीः   समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने शनिवार को राज्य के कारोबारी भाईचारे को पेश समस्याओं के हल के...
Translate »
error: Content is protected !!