जाली बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश -163 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन

by
चंडीगढ़, 13 दिसंबरः  पंजाब जी.एस.टी. विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना में एक बड़े जाली बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें पिछले दो वर्षों के दौरान 163 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन किए गए हैं।
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि बुड्डेवाल रोड, लुधियाना स्थित मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) फर्जी फर्मों का नेटवर्क चलाने के साथ-साथ जाली इनपुट टैक्स क्रेडिट (आई.टी.सी.) बना रही थी और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रही थी। उन्होंने बताया कि इस फर्म ने 60 जाली फर्मों से खरीददारी की थी, जिन्हें या तो निलंबित या रद्द कर दिया गया था या इस फर्म ने निलंबित या रद्द किए गए डीलरों से खरीददारी की थी। मंत्री ने कहा कि इन 60 फर्मों की कुल बिक्री लगभग 1270 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब जी.एस.टी. विभाग ने पंजाब जी.एस.टी. एक्ट, 2017 की धारा 67 के तहत मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) के व्यावसायिक स्थानों की जांच और तलाशी की। चीमा ने बताया कि जांच के आधार पर टैक्स कमिश्नर, पंजाब द्वारा पंजाब जी.एस.टी. एक्ट, 2017 की धारा 69 और 132 के तहत मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) के भाईवालों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री के हवाई खर्चे बताने से इनकार

भगवंत मान सरकार भी पहले रही सरकारों के रास्ते चंडीगढ़, 10 अगस्त भगवंत मान सरकार भी पहले रही सरकारों के रास्ते पर चलने लगी है । क्योंकि पहले की सरकारों की तरह यहां सवाल...
article-image
पंजाब

पुलिस अस्पताल में सेहत विभाग के सहयोग से विश्व एड्ज दिवस पर जागरूकता समारोह आयजित

होशियारपुर। स्थानीय पुलिस अस्पताल में मैडिकल अफसर डा. आशीश मैहान की अगुवाई में सेहत विभाग के सहयोग से विश्व एड्ज दिवस पर जागरूकता समारोह आयजित किया गया। जिसमें एसएसपी सरताज सिंह व सिविल सर्जन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत का भाजपा की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय

शिमला : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। पहले ये बात चल रही थी कि कंगना रनौत को भाजपा मथुरा से टिकट...
Translate »
error: Content is protected !!