जिभी घाटी में जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम, तांदी ग्राम सभा में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

by

कचरा प्रबंधन, वेंडिंग ज़ोन, पार्किंग और पुलिस चौकी की स्थापना के लिए सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव।

स्थानीय समुदाय की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

बंजार (परस राम भारती), 20 जुलाई :  जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तांदी में आयोजित ग्राम सभा में सोमवार को सतत एवं समुदाय आधारित पर्यटन (कम्युनिटी बेस्ड टूरिज्म) को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ग्राम सभा में 200 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की बीडीसी सदस्य भूमा देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

ग्राम सभा के दौरान जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने समुदाय आधारित पर्यटन की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलें, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान सुरक्षित बनी रहे।

बैठक में जिभी घाटी में बढ़ रहे पर्यटन के प्रभावों और भविष्य की चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम सभा के समक्ष कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिनका ग्रामीणों ने व्यापक समर्थन किया।

ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण तथा अवैध पार्टी संस्कृति पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सभी होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटन इकाइयों को संगठित ठोस अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन प्रणाली से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि घाटी की स्वच्छता और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

बैठक में वन विभाग और पंचायत के सहयोग से प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन विकसित करने का सुझाव भी दिया गया। इसके अलावा सभी व्यावसायिक पर्यटन प्रतिष्ठानों के लिए पार्किंग व्यवस्था को अनिवार्य बनाने पर भी सहमति बनी, जिससे सड़कों पर यातायात की समस्या कम हो और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पर्यटन गतिविधियों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिभी घाटी में स्थायी पुलिस चौकी अथवा अतिरिक्त पुलिस बल की स्थापना के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने की भी मांग उठाई गई। ग्रामीणों का मानना था कि इससे कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि पर्यटन विकास ऐसा होना चाहिए, जिसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और कानून-व्यवस्था के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इन प्रस्तावों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो जिभी घाटी हिमाचल प्रदेश में जिम्मेदार, सुरक्षित और सतत पर्यटन का एक आदर्श उदाहरण बन सकती है।

अंत में जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने ग्राम पंचायत तांदी, बीडीसी सदस्य, जनप्रतिनिधियों तथा सभी ग्रामीणों का सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही जिभी घाटी के पर्यटन को नई दिशा दी जा सकती है तथा इसे पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्लवी की मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करे सरकार : जयराम ठाकुर

क्रिटिकल हालत में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के स्वास्थ्य अधिकारों से खिलवाड़ भारत का दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था मोदी की नीतियों का परिणाम एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीओ ने स्कूली बच्चों को एंटी चिट्टा का शपथ दिलाई : एंटी चिट्टा अभियान को आंदोलन की तरह चलाने का किया आह्वान

पट्टा मेहलोग, 18 जून (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटबेजा व राजकीय उच्च विद्यालय गुनाई में बीडीओ कुलदीप सिंह ने छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य उपस्थित ग्रामीणों को चिट्टा के खिलाफ शपथ दिलाई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर:कृषि मंत्री

ज्वाली, 8 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान : 2010 की तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्षों के डि-नोवो आरक्षण रोस्टर शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान की...
Translate »
error: Content is protected !!