नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण

by

मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाना, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं पारदर्शिता के रहे पुख्ता प्रबंध : निकास कुमार

होशियारपुर, 26 मई : जिले की 6 नगर परिषदों के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कुल 66.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ज़िला प्रशासन की ओर से पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंध पूरी तरह से सुनिश्चित किए गए थे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की नगर परिषद मुकेरियां में 65.90 प्रतिशत, दसूहा में 63.18 प्रतिशत, गढ़शंकर में 65.34 प्रतिशत, हरियाना में 68.8 प्रतिशत, गढ़दीवाला में 75.03 प्रतिशत तथा उड़मुड़ टांडा में 67.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जिले की 6 नगर परिषदों के 80 वार्डों के लिए बनाए गए 118 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे तथा जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरे दिन लगातार निगरानी रखी गई।

निकास कुमार ने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में लगे चुनाव कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं मतदाताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। मतगणना 29 मई को निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी के बीच करवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने जमानत दी : न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट की न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बीते 24 सितंबर को वह गिरफ्तार हुआ था। आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को प्रदान की गई स्वच्छता किटें

ऊना :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से 50 सफाई कर्मियों को आज बचत भवन में स्वच्छता किटें वितरित की गई। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना गौरव चौधरी ने इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भगवान बुद्ध की करुणा, मध्यम मार्ग, अहिंसा और प्रज्ञा की शिक्षाएँ अधिक प्रासंगिक- राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

एएम नाथ। बैजनाथ 5 जुलाई :  राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान समय में जब संपूर्ण विश्व हिंसा, असहिष्णुता, युद्ध, पर्यावरणीय संकट और नैतिक मूल्यों के क्षरण जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*धर्मशाला में “रेड रन” युवा उत्सव मैराथन का हुआ भव्य आयोजन: एचआईवी और टीबी जागरूकता को मिला नया आयाम*

*छात्र-छात्राओं ने मैराथन में दिखाया जोश, विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को “युवा उत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!