रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को प्रदान की गई स्वच्छता किटें

by
ऊना :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से 50 सफाई कर्मियों को आज बचत भवन में स्वच्छता किटें वितरित की गई। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना गौरव चौधरी ने इन किटों को नगर परिषद ऊना के सफाई कर्मियों प्रदान किया। इस अवसर पर सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने कहा कि संस्था शहरों व कस्बों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मानवता की सेवा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ऊना के सभी अधिकारी व कर्मचारी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं जिनकी बदौलत शहर स्वच्छ एवं सुंदर है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि रेडक्रॉस के माध्यम से वितरित की गई किट सफाई कर्मियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सहायक आयुक्त का कार्यक्रम में स्वागत किया। सुरेंद्र ठाकुर ने अपनी ओर से जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर अद्वेता फाउंडेशन की अध्यक्षा मोनिका सिंह सहित नगर परिषद ऊना के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग भरमौर द्वारा पंचायत जगत में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 17 अगस्त को स्कूल-कॉलेजों में रहेगा अवकाश : स्वतंत्रता दिवस समारोह में भागीदारी के चलते सरकार का फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्कृष्ट भागीदारी को देखते हुए 17 अगस्त, सोमवार को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दसवीं कक्षा के बाद क्या करें बिषय पर सेमीनार का सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में किया आयोजन 

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक सिंह की अध्यक्षता में गाइडेंस एवं कैरियर काउंसलर साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में नौंवीं एवं दसवीं कक्षा विद्यार्थियों को  ‘दसवीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार : 19 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से कम

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!