किसानों और बागवानों को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रीय वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में किसानों -बागवानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से करवाया अवगत

by
उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
एएम नाथ।  चंबा, 18 जनवरी :   किसानों और कृषि-उद्यमीयों की वित्तीय सहायता से सशक्तिकरण के उदेश्य से आज बचत भवन चंबा में ज़िला उद्यान विभाग के तत्वावधान में एकदिवसीय क्षेत्रीय वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को सशक्त बनाने के लिए विश्व बैंक से वित पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना चलाई गई है। इस परियोजना के तहत जिला में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस एकदिवसीय कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उदेश्य वित्तीय जागरूकता से किसानों और कृषि-उद्यमीयों का सशक्तिकरण सुनिश्चत करना है।
उपायुक्त ने कहा कि किसान व बागवान उपलब्ध संसाधनों का पूर्णतया उपयोग कर विभाग के सहयोग और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर परिपूर्णता को हासिल करने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि किसान व बागवान सेब जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग आवश्यक करवाएं ताकि मार्केट में उनको उनके उत्पाद का उचित दाम मिल सके।
उपनिदेशक उद्यान डॉ प्रमोद शाह ने उपायुक्त का कार्यशाला में पधारने पर स्वागत किया और जिला में हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत की गई उपलब्धियां और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बागबानो को क्लस्टर आधारित गतिविधियों में और अधिक बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यशाला में टीम लीडर हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना डॉ प्रबल चौहान,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डीसी चौहान, जिला प्रबंधक नाबार्ड साहिल सुआंगला और जिला बीमा समन्वयक विकास कुमार के द्वारा उपस्थित किसानों और बागवानों को विभिन्न विभागीय नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, मौसम आधारित फसल बीमा करवाने बारे किसानों और बागबानों को ऋण योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर फैसिलिटेट बागवानी विकास परियोजना रोहित राठौर, उद्यान प्रसार अधिकारी दिव्या शर्मा, उद्यान विकास अधिकारी अमित अब्रॉल सहित किसान और बागवान उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए होम्योपैथिक डॉक्टर विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 अप्रैलः पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को अमृतसर जिले के रईया निवासी एक प्राइवेट होम्योपैथिक डॉक्टर, डॉ. अरविंद कुमार को तरनतारन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा पीड़ितों की मददगार बनी है प्रदेश सरकार : मकान निर्माण को रोपा पधर के बनेहड़ निवासी तेज राम व संजय कुमार को सरकार से मिली आर्थिक मदद

बरसाती आपदा में आशियाना खोने वालों को प्रदेश सरकार दे रही है 7-7 लाख रुपये की राहत राशि जोगिन्दर नगर, 24 नवंबर- गत 23 अगस्त की बदनसीब बरसात जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राज्य घोषित कर हिमाचल को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए केंद्र सरकार – सांसद प्रतिभा सिंह

मंडी, 26 अगस्त। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर उसके मुताबिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करियाला में जिला कानूनी सेवा अथारिटी ने कैंप लगाकर लोगो को किया जागरूक

ऊना : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधीकरण दुारा देश में दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक पेन इंडिया लीगल अवैरनैस ऐंड आऊटरीच कंपेन प्रोग्राम तहत जिला कानूनी सेवा अथारिटी ऊना दुारा गांव करियाला में कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!