जिम्पा ने वार्ड 6 से टिकट देने की मांग के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदा को सौंपे कागजात

by

होशियारपुर :कांग्रेस में 1980 से निभाते आ रहे पूर्व पार्षद एवं वर्तमान में पंजाब स्माल इंडस्ट्री उद्योग विकास कारपोरेशन के सीनियर उपचेयरमैन ब्रह्मशंकर जिम्पा ने नगर निगम चुनाव लडऩे का फैसला लेते हुए वार्ड नंबर 6 से एक बार फिर से ताल ठोक दी है। पार्टी की टिकट की दावेदारी पेश करते हुए जिम्पा ने इस संबंधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा को कागजात सौंपे। इस मौके पर श्री जिम्पा ने बताया कि स्व. ज्ञानी जैल सिंह जी ने जब होशियारपुर से चुनाव लड़ा तो उस समय वे कांग्रेस के बूथों पर बैठे थे तथा इसके बाद पार्टी द्वारा उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं। वह जिला कार्यकारी प्रधान पद के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के सचिव रह चुके हैं तथा 2003 से लगातार पार्षद पद की सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालते आए हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से उन्होंने टिकट की दावेदारी पेश की है तथा उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें मौका जरुर देगी। जिम्पा ने कहा कि प्रदेश में कैप्टन सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते कांग्रेस का आधार और मजबूत हुआ है तथा कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में शहर का नक्शा बदलने की कवायद शुरु है, जिसका शहर निवासियों के दिलो-दिमाग पर विशेष प्रभाव है। इन सब के चलते कांग्रेस निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार : उल्टी और दस्त की शिकायत

 लुधियाना :  लुधियाना में गुरुद्वारे में लंगर खाने से 50 लोग बीमार हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारे में लंगर तैयार...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं वार्षिक पुण्यतिथि मनाई

स अवसर पर वर्षगांठ समारोह को समर्पित संत समागम एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं वार्षिक बरसी डेरा बिशनपुरी गांव नंगल...
article-image
पंजाब

ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से यूथ टू यूथ कनेक्ट के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन : पंडित जगतराम बहुतकनीकी कालेज में बी.आई.एस की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 08 मार्च: ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड चंडीगढ़ ब्रांच कार्यालय ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस संबंधी की गई गतिविधियों की कड़ी के हिस्से के तौर पर पंडित जगत...
article-image
पंजाब

पशुओं के तबेले में आग लगने से एक गाय की मौत हो गई और 9 पशू बुरी तरह झुलस गए

गढ़शंकर :  गांव मैहिंदवानी में पशुओं के तवेले में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण एक गाय की मौत हो गई और 5 गायों सहित 9 बुरी तरह झुलस गई और वहां पर...
Translate »
error: Content is protected !!