जिला ऊना में अब पंचायतें बताएंगी लोगों को कोरोना महामारी में उनके दायित्व उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला की पंचायतों को जारी किए निर्देश

by
ऊना – जिला ऊना की सभा पंचायतें अब लोगों को कोरोना महामारी के इस दौर में उनके दायित्व के बारे में अवगत करवाएंगी। इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 13 (ट) में ग्राम पंचायतों को महामारी के प्रसार को दूर करने और रोकने के आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकृत किया गया है। इन शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायतें निर्देश पारित करें, ताकि पंचायत में रहने वाले व्यक्तियों को महामारी के दौर में अपने दायित्व का पता चल सके, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके।
राघव शर्मा ने अपने आदेश के साथ एक प्रपत्र भी पंचायतों को भेजा है, जिसमें कोविड अनुरूप व्यवहार तथा समारोह के संबंध में जिला प्रशासन के निर्देशों की व्यापक जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कहा गया है। पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड पंच, पंचायतवासियों को निर्देश देने के लिए सक्षम होंगे तथा निर्देशों की अवहेलना करने पर 1000 रुपए जुर्माना लगाने के लिए भी अधिकृत होंगे। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि पंचायती राज अधिनियम में प्रदान की गई शक्तियों को प्रयोग करें।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रसार को कम करने में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में भी जागरूक किया जाए ताकि टीकाकरण के संबंध में फैली भ्रांतियां दूर हों। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने में वैक्सीन एक महत्वपूर्ण हथियार है तथा अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगवाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता अजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा के अध्यक्ष नियुक्त

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी और अधिवक्ता अजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्याध्यक्ष महेंद्र स्तान की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, रिश्तों में आई दरार

अमृतसर :  अमृतसर में एक पति ने अपनी पत्नी को एक होटल में दूसरे व्यक्ति के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिससे रिश्तों में दरार आ गई। पत्नी की बेवफाई को देखकर पति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए ऊना के 40 किसान पालमपुर रवाना: अशोक धीमान

ऊना, 25 अक्तूबर: किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए बागवानी विभाग जिला ऊना के किसानों को चैधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

250-300 रुपये में होगा 5 लाख तक इलाज…सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य बीमा का ड्राफ्ट

नई दिल्ली : कोरोना की चौथी लहर के खतरे के बीच भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाने की तैयारी...
Translate »
error: Content is protected !!