250-300 रुपये में होगा 5 लाख तक इलाज…सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य बीमा का ड्राफ्ट

by

नई दिल्ली : कोरोना की चौथी लहर के खतरे के बीच भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाने की तैयारी कर ली है। दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना का प्रारुप तैयार किया गया है। इसके मुताबिक साढ़े 8 करोड़ नए परिवार (40 करोड़ लोग) आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाएंगे। यह लोग अभी तक किसी स्वास्थ्य बीमा योजना के अधीन नहीं आते हैं। अब तक, देश में कुल 69 करोड़ लोग पहले ही आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं।
नई योजना शुरु होते ही देश के कुल 109 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना में शामिल हो जाएंगे। इनके अलावा 26 करोड़ लोग पहले ही विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अधीन हैं। इस तरह भारत 135 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला दुनिया का इकलौता देश बन जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए अब आमदन सीमा की शर्त नहीं होगी।
एनएचए ने स्कीम का ब्ल्यू प्रिंट किया तैयार
नैशनल हेल्थ अथारटी (एनएचए) ने नीति आयोग के सहयोग से इस योजना के लिए रोडमैप तैयार किया है। स्कीम का लाभ लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 250 से 300 रुपये सालाना प्रिमियम तक अदा करने पड़ेंगे। सरकार का मानना है कि एक परिवार में औसतन 5 मैंबर होते हैं। इस अनुसार एक परिवार का सालाना प्रिंमियम 1200 से 1500 रुपये तक होगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
नई स्वास्थ्य योजना दुनिया की सबकी से सस्ती होगी
मौजूदा समय में किसी भी निजी बीमा कंपनी से 5 लाख रुपये तक के हेल्थ इंश्योरेंस का सालाना प्रिमियम 7 से 15 हजार रुपये तक होता है। इस लिहाज से नया प्लान दुनिया का सबसे सस्ता प्लान ही होगा। स्वास्थ्य बीमे की नई स्कीम आकर्षक होगी। क्योंकि इसमें प्राइवेट वार्ड में इलाज करवाने की सुविधा भी शामिल होगी, जो मौजूदा आयुष्मान भारत योजना में नहीं है। इसमें बीमे के समय या इससे पहले हर तरह की बीमारियों को कवर किया जाएगा। इस योजना का ऐलान अगले कुछ महीनों में किया जा सकता है।
इस स्कीम का लाभ किसको मिलेगा?
मौजूदा आयुष्मान भारत योजना के लिए सरकार प्रति परिवार लगभग 1,052 रुपये वार्षिक सालाना प्रिमियम अदा करती है। सूत्रों के मुताबिक हर वह व्यक्ति जो फिलहाल किसी भी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल नहीं है, नई आयुष्मान योजना में शामिल होने के योग्य होगा। देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी किसी किस्म के स्वास्थ्य बीमा द्वारा कवर की जाती है। नई आयुष्मान योजना में बाकी 30 प्रतिशत आबादी को शामिल करने की तैयारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीओ ऊना ने किया हस्त निर्मित राखी स्टाल का निरीक्षण

ऊना, 29 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एमसी पार्क के समीप स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए राखी विशेष स्टॉल का निरीक्षण...
article-image
पंजाब

कनाडा के एडमोंटन में पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बठिंडा : कनाडा के एडमोंटन में कार में बैठे दो पंजाब के दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया कि यह...
article-image
पंजाब

कार के सनरूफ से बाहर निकले बच्चे हाईवे पर 15 किलोमीटर घूमते रहे : पुलिस ने कार चालक को लगाई डांट और काट दिया 5 हजार का चालान

जालंधर। जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दौड़ती हुई कार के सनरूफ से बच्चे बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। कार की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी और बच्चे लगभग 15 किलोमीटर तक इसी...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के दर्ज पुराने मामले में 3 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने प्रवासी मजदूरों से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के 12 फरवरी2024 के दर्ज प मामले में 3 लोगों सतपाल उर्फ ​​शांति पुत्र ज्ञान चंद, अमृतपाल उर्फ...
Translate »
error: Content is protected !!