जिला ऊना में 12,387 लोगों का क्षय रोग सर्वेक्षण किया गया

by
ऊना : क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना में किये गए क्षय रोग प्रसार व घटना दर की जांच के लिए सर्वेक्षण में पांच टीमों द्वारा घर-घर जाकर 12,387 लोगों का क्षय रोग सर्वेक्षण किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. मंजू बहल ने बताया कि क्षय रोग सर्वेक्षण के तहत से 677 लोगों में क्षय रोग संबंधी लक्षण पाए गए तथा जांच के उपरांत 5 क्षय रोग के मामले पाए गए।
डॉ. मंजू बहल ने बताया कि जिला ऊना में राष्ट्र स्तरीय क्षय रोग प्रसार व घटना दर की जांच सर्वेक्षण 2022 (एनआईआरटी) नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च, ट्यूबरक्लोसिस, डब्ल्यूएचओ व एनआई द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत जिला में 20 फरवरी को स्वास्थ्य खंड हरोली के ललड़ी, संतोषगढ़, स्वास्थ्य खंड थानाकलां के अंतर्गत धतोल, स्वास्थ्य खंड अम्ब के अंतर्गत धर्मशाला महंतां व खंड गगरेट के अभयपुर से की गई थी। उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण 13 मार्च तक चलेगा। इस सर्वेक्षण के माध्यम से ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षय रोग की वस्तुस्थिति का आंकलन सरकार द्वारा समय-समय पर किया जाता है।
सीएमओ ने बताया कि वर्ष 2021 के क्षय रोग सर्वेक्षण में जिला ऊना को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक से नवाजा गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का कायल है हिंदुस्तान : जयराम ठाकुर

जय राम ठाकुर बोले, मुश्किल हालात में भी सेना का मनोबल बढ़ाने पहुंचे बॉर्डर पर,अपने संबोधन से दिया बड़ा संदेश एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया : मेलावधि में उचित व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के दिए निर्देश

ऊना, 21 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा माता श्री चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलासला पंचायत में अधोसंरचना को मिली नई पहचान, मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ।  बिलासपुर ।  ग्राम पंचायत पलासला में विकास को नया आयाम देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.27 करोड़ रुपए ठगे : 11 दिनों तक रखा रिटायर अफसर को डिजिटल अरेस्ट

रांची  : साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल...
Translate »
error: Content is protected !!