DC ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया : मेलावधि में उचित व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के दिए निर्देश

by

ऊना, 21 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा माता श्री चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे श्रावण आष्टमी मेले के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को मेले के दौरान मेला परिसर में साफ-सफाई, मेले के दौरान कानून एवं प्रबंधन के व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से बनाए रखने के उचित दिशा-निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त मेलावधि में लोगों द्वारा सड़क किनारे लगाए गए लंगरों में भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया समझाने बारे जागरूकता जरूरी-गुरसिमर सिंह

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी ली गई एएम नाथ। मंडी, 27 नवम्बर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजयुमो चम्बा मण्डल ने साहो बस स्टैंड पर लगाया नमो टी-स्टॉल : बदले की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मनोज

एएम नाथ। चम्बा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्बा मण्डल ने आज साहो बस-स्टैंड पर नमो टी-स्टॉल लगाया गया । इस मौके पर लोगों ने नमो ऐप्प भी डाउनलोड करवाई और नमो ऐप्प के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉर्म-6 विवाद पर राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना : कहा- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट; अदालत ने रिकॉर्ड तलब कर पूछा, संशोधन किसने किया

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े फॉर्म-6 में कथित बदलाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू द्वारा पेश बजट में की गई बड़ीं घोषणाएं जानें…..

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा में वितीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। वित मंत्री के तौर पर अपने...
Translate »
error: Content is protected !!