हिमाचल में महिला कांस्टेब से छेड़छाड़ : पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले पुलिस जवान ने किया मामला दर्ज

by

 एएम नाथ ।  शिमला : पुलिस गुमटी में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी से छेड़छाड़  पुलिस जवान पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ न सिर्फ अश्लील इशारे किए, बल्कि उससे छेड़छाड़ भी की।

पीड़िता महिला कर्मी का आरोप है कि जब वह पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी, तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस विभाग के ही एक कांस्टेबल पर ये आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस थाना ढली में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला कांस्टेबल और आरोपी दोनों पुलिस की एक बटालियन में सेवारत हैं। पीड़ित महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस थाना ढली थाने में आरोपी पुलिस जवान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीते 25 अक्टूबर को जब वह क्वार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात थी तो राजीव नाम के एक पुलिस कर्मचारी उसके पास आया और उसने उसे अश्लील व अभद्र शब्द कहे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की इस हरकत का जब उसने विरोध किया तो भी वह बाज़ नहीं आया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि ड्यूटी के दौरान जब वह गुमटी के अंदर गई तो आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर घुसने की कोशिश की है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  एएसपी शिमला रत्न नेगी का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 78 (महिला का पीछा करना) व 79 ( महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाना) के तहत पुलिस थाना ढली पुलिस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला कांस्टेबल है और जिस पर आरोप लगे हैं, वो भी पुलिस की बटालियन में तैनात है। उन्होंने कहा कि यह गम्भीर मामला है और आरोपी के ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में नाबालिग से छेड़छाड़,पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

बैजनाथ : हिमाचल के कांगड़ा के तहत आने वाले ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस थाना ज्वाली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकर्षक एवं भव्य रूप में आयोजित होगा जयसिंहपुर दशहरा उत्सव : यादविंद्र गोमा

10 से 12 अक्तूबर तक चौगान मैदान में आयोजित होगा राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव एएम नाथ। जयसिंहपुर, 21 अगस्त : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने राज्य स्तरीय दशहरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

260 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 29 सितंबर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 260 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में एसएचओ थाना गढ़शंकर जैपाल ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
Translate »
error: Content is protected !!