हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

by

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार को सुंदरनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर छात्रा अंजना ठाकुर के परिजनों ने उसे बालकनी से गिराने की आशंका जताई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी और एडीसी को ज्ञापन सौंपा है।

बालीचौकी तहसील के गुराण गांव की छात्रा सुंदरनगर में निजी शिक्षण संस्थान और हॉस्टल में करीब 12 दिन पहले ही आई थी। वह पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार रात करीब एक बजे वह रहस्यमयी परिस्थितियों में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। जब उसके साथ कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने शोर मचाया और प्रबंधन को सूचित किया। घायल अवस्था में छात्रा को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ा। संस्थान के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस को भी घटना के संबंध में सूचित कर दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस के साथ एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टर घायल, गिरफ्तार : गोलीबारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल

जालंधर :  पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टर  पुलिस के साथ एनकाउंटर  में  गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों को गिरफ्तार कर लिया और तुरंत इलाज के लिए...
article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
article-image
पंजाब

कोविड संबंधी लक्षण दिखने पर मरीज डाक्टर से जरुर करें संपर्क, जरुरत पडऩे पर अस्पताल दाखिल होने में न करें देरी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक फेसबुक सैशन के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिला वासियों को कहा कि कोविड की स्थिति में पहले से कुछ सुधार हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक : डॉ. सिकंदर कुमार

एएम नाथ । शिमला -राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!