नशा तस्कर पकड़वाएं… 11000 इनाम पाएं, महिला सरपंच का एलान- सीएम मान के गांव से 10 किमी.दूर महिला सरपंच का गांव

by
सुनाम  :  आम आमदी पार्टी (आप) सरकार ने नशे के खिलाफ महायुद्ध का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश बाद पंजाब पुलिस की नशा का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ मुहिम जारी है। ऐसे में पंजाब के सुनाम जिले के गांव गांव शेरों माडल टाउन की महिला सरपंच ने बड़ा एलान कर दिया है।
पंजाब सरकार की युद्ध, नशे के विरुद्ध मुहिम को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के इलाके से नई धार मिली है। सबसे अहम पहलु यह है कि इस अनोखी मुहिम का आगाज महिला सरपंच ने किया है। मुख्यमंत्री मान के गांव सतौज से 10 किलोमीटर दूर गांव शेरों माडल टाउन सुनाम की सीमा से सटा है। यह गांव सुनाम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसका प्रतिनिधित्व अमन अरोड़ा कर रहे हैं। महिला सरपंच जसप्रीत कौर ने गांव में एलान किया है कि नशा सौदागर को पकड़वाने वाले शख्स को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विशेष बातचीत में सरपंच जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके गांव में बाहरी क्षेत्रों से नशे के सौदागर आकर नशे की डिलीवरी करते हैं। ये सौदागर नशे की डिलीवरी इधर-उधर करके आंख झपकते ही रफूचक्कर हो जाते हैं। इन्हें दबोचने के लिए इस अभियान का आगाज किया गया है। नशा तस्कर की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। जसप्रीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के मार्गदर्शन में शुरू की इस मुहिम के सार्थक परिणाम मिलेंगे।
  बता दें कि शनिवार को जिला पुलिस ने सुनाम में व्यापक स्तर पर छापामारी कर नशा सामग्री बरामद करने का दावा किया था। चिट्टे के कारोबार को लेकर सुनाम पर कई बार सवाल उठे हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां सार्वजनिक मंचों से इसका जिक्र कर
चुके हैं। नशे के इस नेक्सस को तोड़ने के लिए महिला सरपंच की ओर से निचले स्तर पर शुरू की मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आने की उम्मीद बंधी है और पूरे पंजाब के गांवों, कस्बों व वार्डों में ऐसे अभियान शुरू करने की जरूरत है।
ए खत्म किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की तारें लटक रही कभी भी हो सकता हादसा

गढ़शंकर: गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की लटक रही नंगी तारें कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। लेकिन विभाग के अधिकारी बार बार शिकायत करने के बावजूद इस और...
article-image
पंजाब

हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी देने के साथ- साथ शुभमन गिल को बतौर उप- कप्तान

नई दिल्ली : टीम इंडिया के मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट में अधिक ध्यान न देकर टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट को अधिक महत्व दे रही है. टीम इंडिया को अपनी अगली दो सीरीज...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का कर रही सर्वांगीण विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बजवाड़ा में 68 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, 20 लाख के विकास कार्य करवाए शुरु होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

8 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, 1994 बैच के सभी अधिकारियों दिया डीजीपी रैंक … देखें लिस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 8 IPS अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर प्रमोशन दिया है। यह सभी अधिकारी 1994 बैच के हैं। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों को...
Translate »
error: Content is protected !!