दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई रूटों पर निजी ऑपरेटरों की बसें चलाने की तैयारी

by

एएम नाथ। शिमला :  2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन अंतरराज्यीय रूटों पर वैट लीज आधार पर बसों को चलाएगा।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बीते रोज आयोजित निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई। निदेशक मंडल ने निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल को इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निगम के दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, पंजाब सहित अन्य राज्यों के लिए जितनी भी बसें चल रही है सभी घाटे में है।
निगम इन रूटों को वैट लीज आधार पर देगा। इसके तहत बस निजी आप्रेटर की होगी। उसमें परिचालक एचआरटीसी का होगा। आप्रेटर को प्रति किमी की दर से अदायगी की जाएगी। पहले निगम इसका प्रस्ताव तैयार करके बीओडी के समक्ष रखेगा। उसके बाद ही इस पर अंतिम निर्णय होगा।
वैट लीज आधार पर बस सेवा दोबारा शुरू करने के पीछे दो तर्क दिए जा रहे हैं। पहला घाटे के रूट है। दूसरा निजी ऑपरेटरों को रूट देने के बावजूद भी बसें चलाने में रुचि नहीं लेना है।
पिछले तीन सालों में परिवहन विभाग करीब 250 से ज्यादा रूट निजी आप्रेटरो को देने के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। 52 के करीब रूटों पर ही बसें चल पाई है। आप्रेटर इन रूटों को लेने में रुची ही नहीं दिखा रहे हैं। अब सरकार वैट लीज आधार पर अपने पुराने प्रयोग को दोबारा लागू करने जा रही है।
—=============
विरोध के बाद बंद की थी योजना
पूर्व में जब जीएस बाली परिवहन मंत्री बने थे तो उन्होंने इस योजना की शुरूआत वाल्वों बसों से की थी। प्रदेश भर से वैट लीज आधार पर वाल्वों बसें चलाकर लग्जरी बसों के फ्लीट को मजबूत किया था। इसके बाद साधारण बसों के रूट भी दिए गए।
कर्मचारियों ने ही इसका सबसे ज्यादा विरोध किया। आरोप लगा कि निजी आप्रेटरों को ज्यादा पैसा दिया जा रहा है। सत्ता परिवर्तन के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के दाखिले का पहला चरण शुरू : प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में जारी दाखिला

सन्तोषगढ़ : 20 जुलाई : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC आदित्य नेगी ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक : युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए

शिमला, 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रोजना हाल में जिला स्तरीय मादक द्रव्य समिति की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में जिला के युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी बाल विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज छात्रा की मौत का मामला: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का आरोप, रैगिंग और उत्पीड़न से टूट गई छात्रा

धर्मशाला :   बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की चार छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील...
Translate »
error: Content is protected !!