पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी से बढ़ा कर 31 जनवरी निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी के पदों का पुनर्नियोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष सेवाकाल व अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्नियोजित तहसीलदार को 70 हजार, नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार व पटवारी को 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन प्रारूप, आवेदन व पुनर्नियोजन से संबंधित अन्य शर्तों व नियमों तथा इस संबंध में अधिक जानकारी उपायुक्त कार्यालय चम्बा अथवा उनकी वेबसाइट https://hpchamba.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों में जनता ने सुनाया सरकार के खिलाफ़ जनादेश : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गृह पंचायत मुरहाग में किया मतदान कहा, सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए कई तरह के षडयंत्र और प्रलोभन वाले हथकंडे अपनाए एएम नाथ। मंडी :  पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका समेत प्रेमिका का पूरा परिवार गिरफ्तार : हिमाचल में पुलिस से बचने के लिए छुपे… सरपंच अभी भी फरार

लुधियाना  : लुधियाना के हलवारा में बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह मुल्लांपुर की मौत मामले में नामजद प्रेमिका किरनदीप कौर समेत सात आरोपियों को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलवारा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ महोत्सव की भव्य सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ा : कुटलैहड़ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया रहे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री से पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की करेंगे सिफारिश, महोत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 27 जून. 24 से 26 जून तक आयोजित जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार हिमाचल के हितों से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर

प्रदेश के विकास के लिए राजनीति नहीं सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री,  बेरोज़गारों की फ़ीस बढ़ा कर राजस्व बढ़ाना चाहती है सरकार एएम नाथ। शिमला  :  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!