गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से शव को सऊदी अरब से गांव लाने की गुहार लगाई है।  पंजाब के ज्यादातर युवा अपना सुनहरा भविष्य बनाने के लिए विदेश जा रहे हैं, लेकिन कई युवा विदेश में मौत के मुंह में चले जाते हैं, ऐसी ही एक और दुखद घटना सामने आई है ।गढ़शंकर के गांव गोलियां के परमजीत सिंह थिंद के 26 वर्षीय बेटे परमदीप सिंह थिंद की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे गांव में शोक की लहर है।
परमदीप सिंह के ताया अवतार सिंह और बहनें दलवीर कौर और जसविंदर कौर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बताया कि परमदीप सिंह 30 नवंबर 2023 को रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था और वहां गाड़ी चलाता था।   उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें सऊदी अरब से एक व्यक्ति का फोन आया कि परमदीप सिंह की मौत हो गई है।  उन्होंने कहा कि परमदीप सिंह थिंद के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।   अब परिजनों ने भारत सरकार से शव को गांव लाने की मांग की है ताकि परमदीप सिंह का अंतिम संस्कार किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पढ़ाई और खेल में रुचि ही एक अच्छे वद्यार्थी के गुण होते है : एसएचओ गुरसाहिब सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युद्ध नशों विरुद्ध चलाई गई मुहिम में बच्चों एवं युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए चलाए जागरुकता अभियान के तहत थाना माडल टाउन प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने आउटडोर स्टेडियम में...
article-image
पंजाब

महिला की मौत के 18 साल बाद : सुप्रीम कोर्ट ने डाक्टर को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

मामला पित्ते की पत्थरी के उपचार दौरान महिला की मौत का पटियाला : पित्ते की पत्थरी को निकालने के बाद महिला की मौत के 18 साल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने संस्थान के कार्यों को की सरहाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड्डी से शिष्टाचार भेंट...
Translate »
error: Content is protected !!