जिला ऊना में 4,719 किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोज़ः डीसी

by

ऊना, 5 जनवरीः 15-18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों के लिए जिला ऊना में चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे दिन 4,719 किशोरों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज़ दी गई। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के 3041, निजी स्कूलों के 1213 तथा 465 अन्य किशोरों ने कोवैक्सीन की पहली खुराक ली। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि सरकार सभी को वैक्सीन की डोज़ निशुल्क लगा रही है। ऐसे में कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए सभी अपना टीकाकरण सुनिश्चित करें।
राघव शर्मा ने कहा कि वीरवार के दिन 15-18 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए जिला ऊना में 40 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को रावमापा पोलियां पुरोहितां, रावमापा रिपोह मिसरां, रावमापा टकारला, जीएचएस धंधड़ी, जीएचएस बने दी हट्टी, जीएचएस सुईं, जीएचएस भटेहड़, धर्मशाला महंतां, केवी बंगाणा, रावमापा बंगाणा, जीडीसी बंगाणा, डीएवी स्कूल अंबोटा, रावमापा जाडला कोड़ी, रावमापा डंगोह, जीएचएस दियोली, डीएवी दौलतपुर, महादेव दौलतपुर, रावमापा अजनोली, जीएचएस छतरपुर, रावमापा सासन, जीएचएस बनगढ़, जीएचएस फतेहवाल, रावमापा समूरकलां, सैंट बीडी पब्लिक स्कूल रैंसरी, माऊट कार्मेल स्कूल रक्कड व एसवीआरएन पब्लिक स्कूल मनोहर मार्किट नारी में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर उपकार ट्रस्ट दुारा लगाए खूनदान कैंप में 160 युवाओं ने किया खूनदान

गढ़शंकर : उपकार एजूकेशनल एंड चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर हर वर्ष की तरह खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 160 खूनदानियों ने खूनदान किया। जिसमें ब्लड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 636 युवाओं ने लिया भाग

रोहित भदसाली।  मंडी, 21 नवम्बर। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामन्त ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में वीरबार को कोटली,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

ऊना, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर बस स्टैंड तथा देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम

धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!