जिला कल्याण विभाग की ओर से नशा निवारण पर जैम सेशन का आयोजन

by

एएम नाथ। चम्बा (तीसा) :  जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण विभाग चम्बा के द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय तीसा में नशा निवारण अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय जैम सेशन का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी चुराह अंकुर ठाकुर
ने की।


आयोजित किए गए इस नशा निवारण अभियान में लगभग 232 प्रतिभागियों ने भाग लिया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में नशीले पदार्थों की मांग में कमी लाने हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना के अन्तर्गत सभी वक्ताओं द्वारा जहां युवाओं को चिट्टा, सिगरेट, शराब, तम्बाकु इत्यादि के उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। वहीं इनके उपभोग को कम करने के लिए समाज में एक स्वयंसेवी के रूप में कार्य करने का आवाहन भी किया गया।


कार्यक्रम में युवाओं को अपने जीवन में नशीले पदार्थों का सेवन न करने हेतु शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा भी समस्त उपस्थित युवाओं को नियमित तथा स्वास्थ्यपरक दिनचर्या अपनाते हुए अपने भविष्य को सुनहरा बनाने हेतु प्रयास करने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी श्री चमन लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी एवं समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं के बीच कबड्डी, पेटिंग, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।
इस अवसर पर आयुष विभाग से डा. जगमोहन सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डा. बबली, जिला युवा सेवांए एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, प्रथानाचार्य राजकीय महाविद्यालय सुभान मुहम्मद मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

65 स्कूलों की टास्क फोर्स बैठकें आयोजित : गत दो माह में ऊना सबडिवीज़न में नशामुक्त अभियान के तहत

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  ऊना 14 मार्च: ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गत दो माह में 65 विद्यालयों में नवचेतना मॉडयूल सिस्टम के तहत स्कूल टास्क फोर्स के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट जागरूकता व महिलाओं की सुरक्षा पर की चोट

मिशन शक्ति के तहत 12 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के समापन पर शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सरोल में किया जागरूक किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए : कंगना रणौत

मंडी :  मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने सिमसा स्थित अपने घर के समीप जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!