होटल पर बुलडोजर…. भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के होटल को बुलडोजर से गिराने को मिली हरी झंडी

by

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में निक्का की अपील को किया खारिजए

एम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का के होटल पर बुलडोजर चलाने को हरी झंडी मिल गई है। पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में निक्का की अपील को खारिज कर दिया है। निक्का ने पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट की धारा-4 का उल्लंघन कर पठानकोट के आरएस झील के किनारे मिनी गोवा नामक स्थान पर तीन मंजिला होटल बनाया था। अब इसी होटल को बुलडोजर से ढहाने को हरी झंडी मिल गई है।

निक्का इससे पहले हाईकोर्ट से बिल्डिंग को बचाने की गुहार लगा चुके थे, लेकिन कोर्ट ने उनकी अपील को रद्द कर एडिशनल सेक्रेटरी को सुनवाई के लिए अधिकृत किया था। अब पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने होटल को न गिराने की अपील को खारिज कर दिया है। अब उनके सामने कोर्ट जाने का कोई रास्ता नहीं बचा है।
————
नियमों का हर तरह से हुआ उल्लंघन

निक्का ने 4 साल पहले ‘पताया बीच’ ईको हट्स के नाम से वन विभाग व पूडा में एनओसी और सीएलयू के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन बिना मंजूरी और एनओसी के वहां तिमंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी गई। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण शुरू में तो पूडा के अधिकारी चुप रहे। लेकिन मीडिया में मामला उछलने के बाद जांच में पाया गया कि वन-पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी और कई विभागों की एनओसी के बगैर होटल की बिल्डिंग तान दी गई।
पंजाब के वन विभाग ने आरएस झील के किनारे चमरोड़ में बोटिंग और वॉटर स्पोट्स एक्टिविटी शुरू की थी और यहां पर फिर बड़ी संख्या में टूरिस्ट का आना जाना शुरू हुआ तो यह इलाका मिनी गोवा के नाम से मशहूर हो गया। झील के आसपास का ज्यादातर एरिया पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट की धारा-4 में आता है और यहां पर कमर्शियल गतिविधि नहीं की जा सकती है।
ईको हट्स के नाम से होटल की बिल्डिंग यहां बना दी गई। साल 2023 में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर पूडा (अमृतसर) ने बिल्डिंग को गिराने का ऑर्डर डीसी पठानकोट को भेजा था। हालांकि, रणबीर सिंह ने हाईकोर्ट से मामले पर स्टे ऑर्डर ले लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ऐतिहासिक निर्णय : कुलदीप सिंह पठानिया

कोल्ड स्टोर लगाने के लिए आगे आने की अपील भी की एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

तारा। बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक रिहायशी मकान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या घटी : शिक्षा गुणवत्ता में भी गिरावट- वहीं नौवीं दसवीं में ये गिरावट 35 फीसदी रिकॉर्ड

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश कालिया, पवन काजल और रणधीर शर्मा के संयुक्त प्रश्न के जवाब में ये जानकारी दी है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश, बोले– 100 करोड़ से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

राकेश शर्मा/ एएम नाथ :  ज्वालामुखी/तलवाड़ा |  उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम परिवार सहित अपनी कुलदेवी माँ श्री ज्वाला जी मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि,...
Translate »
error: Content is protected !!