जिला की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा शिक्षा में गुणात्मक सुधार

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के शिक्षा खंड भरमौर, चुवाड़ी तथा चंबा की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में सुधार के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दो माह तक चलने वाले एक पायलट प्रोजेक्ट में संबंधित क्षेत्र के उप मंडलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा तहसीलदारों द्वारा चिन्हित किए गए स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा तथा स्कूली बच्चों को गतिविधियों पर आधारित सीखने के नए-नए तौर तरीकों के बारे में प्रेरित व जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के अलावा शिक्षा को गतिविधियों के माध्यम से और अधिक आसान करना है जिसके लिए अभिभावकों, विशेष प्रशिक्षित अध्यापकों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम अमित मेहरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलबीर सिंह, ओएसडी उमाकांत उपस्थित थे जबकि एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह तथा एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में बनी मिलिट्री ऑफिसर : सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। देहरियां/ सुंदरनगर  : काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास कर बनी मिलिट्री ऑफिसर : नजदीकी गांव घरुन डोहग देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास करके...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों के सृजन एवं भरने को स्वीकृति, 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति का निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण पखवाडा में दी स्वास्थ्य और कुपोषण के प्रति जानकारी

एएम नाथ। चम्बा : मैहला में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और शिक्षा विभाग के आपसी सहयोग से जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड के 100 पद : सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे उप...
Translate »
error: Content is protected !!