जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर होगा पंचायत टीबी फॉरम का गठनः DC आदित्य नेगी

by

उपायुक्त की अध्यक्षता में क्षय रोग उन्मूलन बैठक का आयोजन

शिमला 20 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला क्षय रोग फॉरम एवं जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर पंचायत टीबी फॉरम का गठन किया जाएगा। यह समिति पंचायत स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन के लिए कार्य करेगी।
टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत ही टीबी फ्री ग्राम पंचायत के लिए अनिवार्य मापदंड तैयार किए गए हैं, जिसमें साल में एक हजार लोगों की जनसंख्या में से कम से कम 30 टीबी टेस्ट करवाने अनिवार्य है तथा एक साल में एक से अधिक का टेस्ट पॉजिटिव नहीं होना चाहिए। टीबी फ्री पंचायत को जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जिला में 1475 क्षय रोग से ग्रसित लोगों में से 813 मरीजों का ईलाज चल रहा है तथा अन्य ने अपना ईलाज पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिला में मृत्यु दर कम करने के लिए टीबी केयर मॉडल को अपनाया जाएगा, जिसके तहत उपचार के बाद मरीज की अनुवर्ती जांच की जाएगी।

आदित्य नेगी ने कहा कि निक्षय मित्र कैंपेन के अंतर्गत एसजेवीएन के सौजन्य से पोषण किट की खरीद के लिए 43 लाख रुपये की राशि प्रायोजित हुई है, जिसकी पहली किस्त जिला रेडक्रॉस सोसायटी के बैंक अकाउंट में स्थानांतरित भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला शिमला में 348 रोगियों को विभिन्न निक्षय मित्रों द्वारा अपनाया गया है। पिछले दो साल से एनसीसी सर्वे के तहत जिला को रजत पदक से नवाजा गया है तथा इस वर्ष आकलन के अनुसार स्वर्ण पदक के लिए दावा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त योजना के तहत टीबी रोगी की सूचना देने तथा उसके ईलाज से संबंधित सहायता एवं रोगी के बैंक अकाउंट खोलने में सहायता पर क्रमशः 500, 250 एवं 50 रुपये के नकद ईनाम का प्रावधान किया गया है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चौपड़ा तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख के नाम पर शुल्क की सरकार, अब महिलाओं से भी ले रहे ऑपरेशन के पैसे : जयराम ठाकुर

इंदिरा गांधी सम्मान निधि के नाम पर सत्ता में आए, हिम केयर से इलाज के नाम पर भी वसूली एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने प्रेम कुमार धूमल से की भेंट, रंजना के परिजनों को ढांढस बंधाया

एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम पूूछा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह

ऊना: 17 सितंबर: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2021-22 में उतीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस आज कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया : सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली

कुल्लू 26 जनवरी :  पुलिस के उप निरीक्षक रूपलाल ने भव्य परेड़ का नेतृत्व किया। भव्य मार्चपास्ट में जिला पुलिस पुरुष व महिला , भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह रक्षा, एनसीसी आर्मी व...
Translate »
error: Content is protected !!