शिक्षा मंत्री ने नेरवा में राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में की शिरकत

by

शिमला 20 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा के नेरवा क्षेत्र में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में आयोजित पांच दिवसीय अंडर-19 (छात्र व छात्राओं) की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उन्होंने अपने संबोधन मंे कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कृत संकल्प है और वंचित वर्गों को घरद्वार पर बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपेक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अमल में लाई है, जिससे निर्धन एवं पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बौद्धिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान है तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों को बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को एनसीसी एवं खेल के तर्ज पर प्रोत्साहन प्रदान करेगी, ताकि प्रदेश में युवा पीढ़ी लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति आकर्षित हो सके।

रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 6 हजार नए शिक्षक भर्ती किए जा रहे हैं। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की तरह बिना बजट के घोषणाएं नहीं की जा रही है।

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में पुस्कालय व फर्नीचर को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया और स्कूल में अतिरिक्त भवनों के निर्माण का प्रस्ताव को पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया।

इससे पूर्व पार्टी के राज्य महा सचिव रजनीश किम्टा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

अंडर-19 (छात्र) में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एकल गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में डीसीपीएस पांवटा साहिब, सिरमौर ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन, सोलन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन, सोलन ने पहला स्थान तथा जीएनपीएस पांवटा साहिब, सिरमौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) मण्डी, मण्डी ने पहला स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग, शिमला ने पहला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोटा, मण्डी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा, शिमला प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोटा, मण्डी दूसरे स्थान पर रहा। घोषणा प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंजर, सिरमौर ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल, बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में हिम अकेडमी विकासनगर, हमीरपुर ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, शिमला ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहोल, शिमला ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 (छात्राओं) में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एकल गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग, मण्डी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन, सोलन ने पहला तथा केजीआरपी नैरचौक, मण्डी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गीत प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन, हमीरपुर ने पहला स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियान, चम्बा ने दूसरा स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

एकांकी नाटक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, सोलन ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव, मण्डी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग, शिमला ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडरवर, मण्डी ने पहला स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा, बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। घोषणा प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी, शिमला ने प्रथम स्थान तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा, कांगड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर बीडीसी प्रमुख चन्द्र मोहन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल तनाईक, उपमण्डलाधिकारी (ना.) चौपाल नारायण चौहान, डीएसपी चौपाल राज कुमार, उप महाधिवक्ता आई.एन. मेहता, विद्यालय के प्राचार्य हरि राम शर्मा, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक नृत्य प्रतियोगिता 10 जनवरी को संस्कृति सदन मंडी में होगी आयोजित: लोक परम्पराओं के प्रोत्साहन के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता- विजेता दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी होंगे मुख्य अतिथि मंडी, 8 जनवरी। जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों, लोक परम्पराओं और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है यह महिला, जिसके साथ USA में एयरपोर्ट पर दिखे राहुल गांधी? वायरल हुआ फोटो तो मचा बवाल!

उत्तर प्रदेश  के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी रविवार (10 सितंबर, 2024) को यूएसए में टेक्सास के डलास पहुंचे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यूएस में भारतीय प्रवासी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद : आबू धाबी से बेटे को ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए दविंदर सिंह मान ने खन्ना का किया धन्यवाद

होशियारपुर 31 जनवरी  : सैला खुर्द निवासी दविंदर सिंह मान ने अपने बेटे हरविंदर मान को आबू धाबी से ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए खन्ना व उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके दविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए स्टेज कैरिज बस रूट आवंटन के लिए प्राधिकरण की बैठक स्थगित 

एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा नए स्टेज कैरिज बस रूट के आवंटन प्रक्रिया  के लिए जिला चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!